प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

महिला को थी दूसरी शादी की चाहत

नर्मदापुरम में मां ने बेटी को ट्रेन के आगे फेंका, 13 दिन बाद मासूम की मौत

नर्मदापुरम रेलवे स्टेशन पर एक कलयुगी मां की करतूत से 8 साल की बेटी ने 13 दिन के संघर्ष के बाद दम तोड़ दिया।

नर्मदापुरम में मां ने बेटी को ट्रेन के आगे फेंका 13 दिन बाद मासूम की मौत

Mother Pushes Daughter Before Train, Child Dies After 13 Days |

नर्मदापुरम। नर्मदापुरम रेलवे स्टेशन से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। यहां एक कलयुगी मां की करतूत से 8 साल की बेटी ने 13 दिन के संघर्ष के बाद दम तोड़ दिया। यह घटना 17 मार्च की है।

दूसरी शादी करना चाहती थी आरोपी महिला

आरोपी महिला अंजू राजपूत ने अपनी ही बेटी को धक्का देकर ट्रेन के सामने फेंक दिया था। मां और बेटी के पवित्र रिश्तों को शर्मसार करने वाली इस घटना में एक कलयुगी मां ने अपनी ही 8 साल की मासूम बेटी की जान ले ली। नर्मदापुरम रेलवे स्टेशन पर एक महिला ने अपनी बेटी को सिर्फ इसलिए चलती ट्रेन, तमिलनाडु एक्सप्रेस, के आगे फेंक दिया क्योंकि वह दूसरी शादी करना चाहती थी और उसे लगता था कि बेटी उसके नए जीवन में 'रोड़ा' बनेगी।

CCTV में कैद हुई थी वारदात

स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरों में यह खौफनाक मंजर कैद हुआ है। वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला काफी देर तक बच्ची के साथ प्लेटफॉर्म पर घूमती रही। जैसे ही ट्रेन आई, उसने अपनी ममता का गला घोंटते हुए बच्ची को धक्का दे दिया। घटना के तुरंत बाद वहां मौजूद यात्रियों और जीआरपी (GRP) ने बच्ची को लहूलुहान हालत में ट्रैक से निकाला और अस्पताल पहुंचाया।

पुलिस ने मां अंजू को किया गिरफ्तार

बच्ची के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई थीं। उसे बेहतर इलाज के लिए भोपाल रेफर किया गया था, लेकिन डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद उसे बचाया नहीं जा सका। इलाज के 13वें दिन बच्ची की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी मां अंजू राजपूत को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि महिला के पति की पहले ही मौत हो चुकी थी और वह अनुकंपा नियुक्ति पर सरकारी नौकरी कर रही थी। फिलहाल पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। महिला के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/global-tensions-hit-mp-pharma-exports/153845

दवा उद्योग पर वैश्विक तनाव का असर, 190 देशों को दवा सप्लाई रुकी

Related to this topic: