प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

शराब तस्करी का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

मोतिहारी में 165.840 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

मोतिहारी जिले में पुलिस ने छापेमारी कर 165.840 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की और दो आरोपियों को गिरफ्तार करने के साथ एक कार व एक मोटरसाइकिल जब्त की।

मोतिहारी में 165840 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद दो तस्कर गिरफ्तार

जब्त शराब |

मोतिहारी (बिहार)। जिले के संग्रामपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। इस संबंध में अरेराज एसडीपीओ पंकज कुमार मिश्रा के मार्गदर्शन में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

गुप्त सूचना पर त्वरित कार्रवाई

संग्रामपुर पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि पूर्वी मधुबनी ठाकुरटोला निवासी विजय साह उर्फ टुनटुन साह अपने घर के दरवाजे पर खड़ी एक कार और एक बाइक में अवैध रूप से अंग्रेजी शराब छिपाकर रखे हुए है। इस सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तत्काल एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया और बताए गए ठिए पर विधिवत छापेमारी की।

कुल 165.840 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद

छापेमारी के दौरान पुलिस ने वाहन की तलाशी ली, जिसमें कुल 165.840 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की गई। पुलिस ने शराब के साथ-साथ परिवहन में इस्तेमाल की जा रही 01 कार और 01 मोटरसाइकिल को भी जब्त कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने मौके से दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। जिसमें संग्रामपुर थाना के पूर्वी मधुबनी ठाकुर टोला का विजय साह उर्फ टुनटुन साह व दरियापुर तिवारी टोला का आनंद ठाकुर है। गिरफ्तार आरोपी विजय साह उर्फ टुनटुन साह का पूर्व से भी आपराधिक इतिहास रहा है, जिसके खिलाफ संग्रामपुर थाना में पूर्व में कांड संख्या- 81/24 (उत्पाद कांड) दर्ज है।

संग्रामपुर थाना में कांड संख्या- 390/26 दर्ज

मामले में संग्रामपुर थाना में कांड संख्या- 390/26 दर्ज कर लिया गया है तथा पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर अग्रतर कार्रवाई में जुटी है। छापेमारी में एसडीपीओ के अलावे, संग्रामपुर थानाध्यक्ष नीतीश कुमार, अपर थानाध्यक्ष विकास आनंद, प्रशिक्षु दारोगा विजय अजीत कुमार पंडित व पुलिस जवान शामिल थे। मोतिहारी पुलिस लगातार अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ सख्त अभियान चला रही है।

यह भी पढ़ें: निर्वासन के बाद वेनेजुएला लौटीं नोबेल विजेता मारिया मचाडो, अमेरिका ने सुलह वार्ता की सराहना की

Related to this topic: