प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

हथियार की वैधता की भी होगी जांच

मोतिहारीः सोशल मीडिया पर हथियार के साथ वीडियो किया पोस्ट, पुलिस ने भेजा जेल

थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि सोशल मीडिया पर हथियार लहराने का वीडियो वायरल होने की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने तकनीकी एवं मानवीय जांच के आधार पर कार्रवाई की।

मोतिहारीः सोशल मीडिया पर हथियार के साथ वीडियो किया पोस्ट  पुलिस ने भेजा जेल

मोतिहारी (बिहार): सोशल मीडिया पर हथियार लहराते हुए वीडियो वायरल होने के मामले में हरसिद्धि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध हथियारों के प्रदर्शन और सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक गतिविधियों में संलिप्त लोगों के बीच हड़कंप मच गया है।

पुलिस के संज्ञान में आने के बाद किया गिरफ्तार

गिरफ्तार युवक की पहचान थाना क्षेत्र के पानापुर रंजीत गांव निवासी रविंद्र दास के पुत्र रूपेश दास के रूप में की गई है। बताया जाता है कि सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर युवक का हथियार के साथ वीडियो तेजी से वायरल हो रहा था। वीडियो पुलिस के संज्ञान में आने के बाद मामले की जांच शुरू की गई और युवक की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

हथियार की वैधता की भी होगी जांच

थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि सोशल मीडिया पर हथियार लहराने का वीडियो वायरल होने की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने तकनीकी एवं मानवीय जांच के आधार पर कार्रवाई की। जांच में वीडियो में दिखाई दे रहे युवक की पहचान होने पर छापेमारी कर उसे गिरफ्तार किया गया।उन्होंने बताया कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि वीडियो में दिखाई देने वाला हथियार वैध था या अवैध तथा उसके पास हथियार कहां से आया।

अवैध गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगीः पुलिस

थानाध्यक्ष ने कहा कि सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन कर कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। ऐसे मामलों पर पुलिस की लगातार नजर है और किसी भी तरह की अवैध गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी।इस गिरफ्तारी अभियान में थानाध्यक्ष सुनील कुमार के अलावा दरोगा प्रीतम कुमार, अविनाश कुमार, राजेश कुमार तथा सशस्त्र बल के जवान शामिल रहे। पुलिस की इस कार्रवाई को लेकर क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

इसे भी पढ़ेंः   कोई हम पर शर्तें नहीं थोप सकता, भारत-रूस के बीच भाईचारा वाला संबंध ः पुतिन

Related to this topic: