प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

शुजालपुर अकोदिया के बीच चलती बाइक में लगी आग

शुजालपुर अकोदिया के बीच सड़क पर दौड़ती बाइक में लगी आग

शाजापुर जिले में सारंगपुर-शुजालपुर मार्ग पर रविवार दोपहर ग्राम मदाना से शुजालपुर इलाज कराने जा रहे दंपती की बाइक अचानक झटके लेकर रुक गई।

शुजालपुर अकोदिया के बीच सड़क पर दौड़ती बाइक में लगी आग

शुजालपुर अकोदिया के बीच चलती बाइक में लगी आग |

शाजापुर: शुजालपुर अकोदिया के बीच सड़क पर दौड़ती एक बाइक में आग लग गई। हादसा तब हुआ जब बाइक सवार ग्राम मदाना से पत्नी के साथ इलाज कराने शुजालपुर जा रहे थे। रविवार दोपहर करीब 11.50 बजे सारंगपुर-शुजालपुर मार्ग पर उनकी बाइक अचानक झटके लेकर रुक गई। कुछ ही देर में बाइक में आग लग गई। 

वायरिंग में स्पार्किंग से जली बाइक

प्रारंभिक तौर पर वायरिंग में स्पार्किंग होने से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। बाइक में आग लगते ही ओमप्रकाश और उनकी पत्नी तत्काल नीचे उतरकर सुरक्षित दूरी पर चले गए। बाइक धू-धू कर जलने लगी। घटना की सूचना मिलने पर दमकल मौके पर पहुंची और आग बुझाई, लेकिन तब तक बाइक पूरी तरह जलकर खराब हो चुकी थी। सड़क पर बाइक को जलता देखकर मार्ग से गुजर रहे अन्य वाहन चालक भी सहम गए। फ्यूल टैंक में विस्फोट होने की आशंका के चलते वाहन चालक सावधानी से वहां से निकलते दिखाई दिए।

ये भी पढे़ं- गणपति विसर्जन के दौरान डीजे की गूंज से गिरा जर्जर मकान
 

Related to this topic: