प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

माउंट आबू में कचरा फैलाने वालों से वसूला जुर्माना

माउंट आबू पालिका एक्शन मोड में, सड़क पर कचरा फैलाने वाले दुकानदारों से लगवाई झाड़ू

माउंट आबू नगर पालिका क्षेत्र में पालिका आयुक्त रामकिशोर मेहता ने शहर का आज औचक निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया।

माउंट आबू पालिका एक्शन मोड में सड़क पर कचरा फैलाने वाले दुकानदारों से लगवाई झाड़ू

Mount Abu Civic Body Cracks Down on Garbage Spreaders |

सिरोही (राजस्थान)। माउंट आबू नगर पालिका क्षेत्र में स्वच्छता व्यवस्था को लेकर पालिका प्रशासन अब पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रहा है। शहर में कचरा फैलाने और सफाई नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इसी क्रम में नगर पालिका आयुक्त रामकिशोर मेहता ने शहर का आज औचक निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया।

दुकानदारों से खुद लगवाई झाड़ू, दी सख्त हिदायत

निरीक्षण के दौरान कई दुकानों के बाहर कचरा फैला हुआ पाया गया, जिस पर आयुक्त ने नाराजगी जताते हुए संबंधित दुकानदारों को स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश दिए। कुछ स्थानों पर दुकानदारों से स्वयं कचरा साफ करवाया गया तथा झाड़ू लगवाकर स्वच्छता का संदेश दिया। पालिका प्रशासन के अनुसार, नियमित सफाई अभियान चलाए जाने के बावजूद कुछ लोग सार्वजनिक स्थानों पर कचरा फैलाकर शहर की स्वच्छता व्यवस्था को प्रभावित कर रहे हैं।

नियमों की अनदेखी पर मौके पर ही जुर्माना

ऐसे लोगों के खिलाफ अब लगातार सख्त कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वालों पर मौके पर ही जुर्माना लगाया गया और नियमानुसार राशि वसूल की गई। आयुक्त मेहता ने कहा कि शहर को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित बनाए रखने के लिए किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

सुबह-सुबह ग्राउंड जीरो पर कमिश्नर, हटेगा अतिक्रमण

जानकारी के अनुसार, आयुक्त रामकिशोर मेहता प्रतिदिन सुबह करीब 9 बजे विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण कर सफाई, यातायात, अतिक्रमण एवं अन्य व्यवस्थाओं की समीक्षा कर रहे हैं। इस दौरान सड़क किनारे बैठे हॉकर्स द्वारा किए गए अतिक्रमण को हटाने के भी निर्देश दिए गए।

यह भी पढ़ें: पूजा के लिए फूल लेकर लौट रहे व्यापारी को पिकअप ने रौंदा, इलाज के दौरान मौत

Related to this topic: