प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

₹2625 रुपये में होगी खरीद

गेहूं की MSP पर ₹40 प्रति क्विंटल बोनस देगी मध्यप्रदेश सरकार

प्रदेश सरकार इस वर्ष गेहूं खरीदी पर किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) के ऊपर ₹40 प्रति क्विंटल बोनस देगी। केंद्र सरकार ने विपणन वर्ष 2026-27 के लिए गेहूं का एमएसपी ₹2585 प्रति क्विंटल तय किया है।

गेहूं की msp पर ₹40 प्रति क्विंटल बोनस देगी मध्यप्रदेश सरकार

फाइल फोटो |

भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार इस वर्ष गेहूं खरीदी पर किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) के ऊपर ₹40 प्रति क्विंटल बोनस देगी। केंद्र सरकार ने विपणन वर्ष 2026-27 के लिए गेहूं का एमएसपी ₹2585 प्रति क्विंटल तय किया है। राज्य सरकार के बोनस को मिलाकर प्रदेश में किसानों को कुल ₹2625 प्रति क्विंटल का भाव मिलेगा।

मुख्यमंत्री ने की बैठक

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को भारतीय किसान संघ के प्रतिनिधियों के साथ बैठक के बाद यह घोषणा की। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार किसानों को समर्थन देने के लिए एमएसपी के ऊपर अतिरिक्त बोनस दे रही है।

पंजीयन की अंतिम तिथि बढ़ी

सरकार ने गेहूं खरीदी के लिए पंजीयन की अंतिम तिथि भी बढ़ा दी है। पहले यह तारीख 7 मार्च तय की गई थी, जिसे अब बढ़ाकर 10 मार्च कर दिया गया है, ताकि अधिक से अधिक किसान पंजीयन करा सकें। पिछले साल गेहूं का एमएसपी ₹2425 प्रति क्विंटल था, जिस पर राज्य सरकार ने ₹175 बोनस दिया था। इससे किसानों को कुल ₹2600 प्रति क्विंटल मिले थे। इस बार केंद्र सरकार ने एमएसपी में ₹160 की बढ़ोतरी की है, लेकिन राज्य सरकार ने बोनस को ₹175 से घटाकर ₹40 रुपये कर दिया है। इससे किसानों को पिछले साल के मुकाबले केवल ₹25 प्रति क्विंटल अधिक मिलेंगे।

20 साल में सबसे कम बोनस

प्रदेश सरकार वर्ष 2007-08 से गेहूं के एमएसपी पर बोनस दे रही है। पिछले 20 वर्षों में किसानों को ₹50 से ₹265 प्रति क्विंटल तक बोनस मिला है। कई वर्षों—जैसे 2015-16, 2016-17, 2020-21, 2021-22 और 2022-23—में बोनस नहीं दिया गया था।इस वर्ष घोषित ₹40 प्रति क्विंटल बोनस पिछले वर्षों की तुलना में अब तक का सबसे कम बोनस माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/nhrc-issues-notice-in-aiims-bhopal-dr-rashmi-verma/147765

एम्स भोपाल की डॉ. रश्मि वर्मा आत्महत्या मामले में अधिकारियों को नोटिस जारी

Related to this topic: