प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

मध्य प्रदेश के 14 जिलों में शीत लहर का अलर्ट आज

ठिठुरन बढ़ी- भोपाल कर रहा शिमला की बराबरी, इंदौर ने छोड़ा मसूरी को पीछे

भोपाल। मध्यप्रदेश में भी ठंड जोर पकड़ने लगा है। प्रदेश के शहरों में पहाड़ों से भी अधिक सर्दी है। भोपाल शिमला जितना सर्द है तो इंदौर में मसूरी-देहरादून से अधिक सर्दी है।

ठिठुरन बढ़ी- भोपाल कर रहा शिमला की बराबरी इंदौर ने छोड़ा मसूरी को पीछे

ठिठुरन बढ़ी- भोपाल कर रहा शिमला की बराबरी, इंदौर ने छोड़ा मसूरी को पीछे

मध्य प्रदेश के 14 जिलों में शीत लहर का अलर्ट आज

प्राइम न्यूज नेटवर्क
भोपाल। मध्यप्रदेश में भी ठंड जोर पकड़ने लगा है। प्रदेश के शहरों में पहाड़ों से भी अधिक सर्दी है। भोपाल शिमला जितना सर्द है तो इंदौर में मसूरी-देहरादून से अधिक सर्दी है। शीतलहर के कारण प्रदेश के कई जिलों में दिन में भी ठिठुरन है। भोपाल, इंदौर सहित प्रदेश के 14 जिलों में कोल्ड वेब का अलर्ट जारी किया गया है। इधर, मौसम वैज्ञानिक ने बताया, उत्तरी हिस्से में एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। इससे उत्तरी हवा मध्य प्रदेश में आ रही है। इससे ठंड का असर तीव्र हआ है।

मौसम विभाग के अनुसार, जम्मू कश्मीर,हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फबारी हो रही है। इसका असर मध्य प्रदेश में भी है। उत्तरी हिस्से में ठिठुरन है। रविवार औऱ सोमवार रात से पारा 10 डिग्री से नीचे रहा। भोपाल में 8.8 डिग्री तो इंदौर में 7.8और जबलपुर में 10.2 डिग्री रिकार्ड किया गया। शह़डोल का कल्याण पुर सबसे ठडा रहा। यहां 7.2 डिग्री और राजगढ़ में 7.6 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं भोपाल में तापमान 8.8, इंदौर में 7.9 जबलपुर में 10.2 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, रविवार औऱ सोमवार की रात शिमला में पारा 8.8 डिग्री दर्ज किया गया। इसका मतलब है कि शिमला में रात का जितना तापमान था उतना भोपाल में रहा। इसी तरह इंदौर का पारा 7.9 डिग्री से. था। देहरादून का तापमान 11.7 डिग्री, से. मसूरी में 8.6 डिग्री से. तो शिमला में 8.6 डिग्री से. रहा जो इंदौर से कम ही रहा।

मौसम वैज्ञानिक बताते हैं कि मध्यप्रदेश के उत्तरी हिस्से में पश्चिमी विभोभ सक्रिय है। इसके कारण मध्य प्रदेश उत्तरी हवा मध्यप्रदेश में आ रही है। इससे ठंड के असर में इजाफा हुआ है। मंगलवार को भोपाल, इंदौर औऱ राजगढ़ में तीव्र शीतलहर औऱ शाजापुर, सीहोर, देवास, बैतूल, नर्मदापुरम. छिंदवाड़ा, मंडला, रीवा, मऊगंज, मैहर, शह़डोल में शीत लहर चलने की संभावना है। दूसरी तरफ बालाघाट के तापमान में काफी गिरावट हो सकती है।

मौसम वैत्रानिक कहते हैं कि पहाड़ों की बर्फबारा का असर मध्य प्रदेश में है। आम तौर पर तेज सर्दी का असर मप्र में नवंबर के दूसरे पखवारे .से शुरू होता है। यह जनवरी के आखिरी तक रहता है। लेकिन इस बार पश्चिमी विक्षोभ के कारण एक सप्ताह पहले ही यह सक्रिय हो गया है। इसी लिए नवंबर के दूसरे सप्ताह से ही क़ाड़ाके की सर्दी का असर शुरू हो गया है। पश्चिमी विक्षोभ इसी तरह रहा तो तेज सर्दी 75 दिन की बजाए 80-85 दिन रह सकता है। नवंबर के दूसरे सप्ताह में कड़ाके की सर्दी पड़ने से प्रदेश के कई शहरों में ठंड का रिकार्ड ध्वस्त हो गया है।रात के साथ दिन में भी ठंड का असर अधिक होने लगा है। सोमवार को अधिकतर शहरों में पारा 28 डिग्री से नीचे ही रहा। धूप न निकलने की स्थिति में तापमान में और गिरावट हो सकती है। नवंबर में पिछले 10 साल से सर्दी के साथ बारिश का भी जोर रहा है। इस बार भी ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान है। नवंबर में पिछले 10 साल में 6 इंच से अधिक बारिश हुई है।  

यह भी पढ़ेंः 

आरएसएस नेता के कार्यक्रम में शामिल होंगे

https://www.primenewsnetwork.in/india/rss-dhankhad-bhopal-first-public-programme/97276

दिल्ली ब्लास्ट के बाद मध्यप्रदेश में हाई अलर्ट, भोपाल–राजगढ़ से दो संदिग्ध गिरफ्तार..सहारनपुर में पांच पकड़े गए

https://www.primenewsnetwork.in/state/madhya-pradesh-on-high-alert-after-delhi-blasts-two-suspects-arrested-from-bhopa/97279

Related to this topic: