भोपाल। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने गुरुवार, 9 अप्रैल को पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा-2025 का फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया है।
भोपाल। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने गुरुवार, 9 अप्रैल को पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा-2025 का फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कुल 7,500 पदों के सापेक्ष वर्तमान में 6,525 उम्मीदवारों का अंतिम चयन किया गया है।
टॉपर्स की सूची
जबलपुर के सुनील मीणा ने प्रदेश में पहला स्थान (Rank 1) हासिल किया है। वहीं, जबलपुर के ही अंकित रघुवंशी दूसरे स्थान पर रहे हैं।
OBC का रहा दबदबा
टॉप 10 उम्मीदवारों की सूची में पिछड़ा वर्ग (OBC) के 7 उम्मीदवारों ने अपनी जगह बनाई है।
महिला उम्मीदवारों में 2 का चयन
टॉप 10 की सूची में 2 लड़कियां भी शामिल हैं, जो प्रदेश की अन्य छात्राओं के लिए प्रेरणा बनकर उभरी हैं।
6525 उम्मीदवारों का चयन
इस भर्ती के लिए कुल 9.78 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था, जिनमें से केवल 6,525 उम्मीदवारों का चयन अंतिम सूची में हुआ है।
भर्ती प्रक्रिया कई चरणों में संपन्न हुई
लिखित परीक्षा अक्टूबर 2025 में आयोजित की गई। इसके बाद शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) के दूसरे चरण के लिए लगभग 58,000 उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया था, जिनका फिजिकल टेस्ट 23 फरवरी से 14 मार्च 2026 के बीच आयोजित हुआ। इस बार परिणाम 'नॉर्मलाइज्ड इक्वि-परसेंटाइल' (NEP) पद्धति के आधार पर तैयार किया गया है।
परिणाम यहां उपलब्ध
चयनित उम्मीदवार अपना परिणाम और स्कोरकार्ड विभाग की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर देख सकते हैं। परिणाम 87% मुख्य भाग और 14% ओबीसी के प्राविधिक फॉर्मूले के आधार पर जारी किया गया है।
यह भी पढ़े: मप्र में 15 साल पुरानी 899 बसों का संचालन बंद
https://www.primenewsnetwork.in/state/mp-to-ban-operation-of-899-commercial-buses-older-than-15-years/156172