प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

MPR में कर्मचारियों का DA 3% बढ़ा

खुशी... मप्र में कर्मचारियों का 3 फीसदी बढ़ा डीए, अप्रैल से सैलरी में जुड़ेगा

भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार ने प्रदेश के 10.5 लाख से अधिक सरकारी अधिकारियों-कर्मचारियों और 5.5 लाख से अधिक पेंशनर्स को होली से पहले बड़ा तोहफा दिया है।

खुशी मप्र में कर्मचारियों का 3 फीसदी बढ़ा डीए अप्रैल से सैलरी में जुड़ेगा

Dearness Allowance |

भोपाल। ​मध्य प्रदेश सरकार ने प्रदेश के 10.5 लाख से अधिक सरकारी अधिकारियों-कर्मचारियों और 5.5 लाख से अधिक पेंशनर्स को होली से पहले बड़ा तोहफा दिया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार शाम घोषणा की कि महंगाई भत्ते (DA) और महंगाई राहत (DR) में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी की जाएगी।

​केंद्र के समान डीए लागू हो जाएगा

इस बढ़ोतरी के बाद राज्य में केंद्र के समान 58 प्रतिशत महंगाई भत्ता लागू हो जाएगा। कर्मचारियों को बढ़े हुए महंगाई भत्ते का लाभ जुलाई 2025 से दिया जाएगा।यह बढ़ा हुआ भत्ता मई में मिलने वाले अप्रैल 2026 के वेतन में जुड़कर आएगा।जुलाई 2025 से मार्च 2026 तक की अवधि का एरियर छह समान किस्तों में दिया जाएगा।

​पेंशनर्स को लाभ

पेंशनर्स को 3 प्रतिशत महंगाई राहत का लाभ जनवरी 2026 से मिलेगा। उन्हें जनवरी और फरवरी 2026 की पेंशन में 58% के हिसाब से भुगतान किया जाएगा।

​अभी 55 फीसदी महंगाई भत्ता 

अभी तक प्रदेश में 55% महंगाई भत्ता दिया जा रहा था, जो जनवरी 2025 से प्रभावी था। उससे पहले 1 जुलाई 2024 से 53% महंगाई भत्ता लागू था। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार समाज के सभी वर्गों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है।

यह भी पढ़े: TMC का नया अभियान: तफसीली संलाप

https://www.primenewsnetwork.in/state/tmc-launches-new-campaign-tafseeli-sanlaap/146958

Related to this topic: