प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News
  • देहरादून: पुलिस ने 2,205 लोगों का सत्यापन किया, 24.90 लाख रुपए का जुर्माना वसूला गया, ऑपरेशन क्रैकडाउन के तहत किया सत्यापन
  • देहरादून: खुलेआम शराब पीने पर 22 लोग गिरफ्तार, सड़क किनारे खड़े होकर पी रहे थे शराब, प्रेमनगर पुलिस ने शराबियों को किया गिरफ्तार
  • अमेठी: सड़क निर्माण के लिए जा रहा रोड-रोलर का चक्का बीच सड़क पर टूटा, चक्का टूटने से बीच सड़क पर लगा जाम, स्थानीय लोगों की मदद से चक्का हटवाया गया
  • प्रयागराज: बरेली हिंसा मामले में मौलाना तौकीर रजा की जमानत याचिका पर इलाहाबाद हाई कोर्ट में आज होगी सुनवाई, कोर्ट ने पहले राज्य सरकार से मांगा था जवाब
  • अमरोहा: कैंटीन संचालक को मारी गोली, मामूली कहासुनी के चलते की फायरिंग, पुलिस ने कराया अस्पताल में भर्ती, पुलिस मामले की जांच में जुटी
  • संभल: इस साल भी नहीं लगेगा सैय्यद सालार मसूद गाजी के नाम पर लगने वाला नेजा मेला, हाईकोर्ट में रिट पेंडिंग होने की वजह से नहीं लगेगा मेला
  • लखनऊ: बेटे ने की पिता की गोली मारकर हत्या, लाश के कई टुकड़े कर नीले ड्रम में भरे, सिर, हाथ-पैर कई जगह फेंक चुका था, धड़ फेंकने की तैयारी में था
  • झांसी: अवैध शराब बिक्री की पोल खोल देने वाला एक वीडियो सामने आया, NH-27 किनारे स्थित ओम साईं नाथ होटल में अवैध शराब की बिक्री हो रही है
  • मेरठ: कपड़ा कारोबारी के मकान में लगी भीषण आग, हादसे में आग में झुलसे परिवार के 5 बच्चे और एक महिला की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत

MP में किसानों को 7.5 HP पंप मिलेगा

मध्य प्रदेश में किसानों को सब्सिडी पर केवल 7.5 HP तक के सोलर पंप मिलेंगे

भोपाल। मध्य प्रदेश में 'प्रधानमंत्री कृषक मित्र सूर्य योजना' को लेकर चल रहे भ्रम की स्थिति पर अब ऊर्जा मंत्री ने पूरी तरह विराम लगा दिया है।

मध्य प्रदेश में किसानों को सब्सिडी पर केवल 75 hp तक के सोलर पंप मिलेंगे

Solar Pumps, 7.5 HP Limit |

भोपाल। मध्य प्रदेश में 'प्रधानमंत्री कृषक मित्र सूर्य योजना' को लेकर चल रहे भ्रम की स्थिति पर अब ऊर्जा मंत्री ने पूरी तरह विराम लगा दिया है। मंत्री ने स्पष्ट किया है कि प्रदेश के किसानों को सरकार की ओर से भारी सब्सिडी (अनुदान) पर केवल 7.5 HP (हॉर्स पावर) क्षमता तक के ही सोलर पंप उपलब्ध कराए जाएंगे।

यह है ममला

​हाल ही में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा इस योजना के पोर्टल का शुभारंभ किया गया था। इस दौरान चर्चा थी कि किसानों को 10 HP के सोलर पंप पर भी 90 प्रतिशत अनुदान दिया जा सकता है। लेकिन ऊर्जा विभाग के ताजा बयान के अनुसार, सब्सिडी का लाभ वर्तमान में 7.5 HP तक की क्षमता के पंपों के लिए ही सीमित रहेगा।

​यह फायदे

​90% सब्सिडी: किसानों को सोलर पंप की कुल लागत का केवल 10 प्रतिशत हिस्सा ही जमा करना होगा। शेष 90 प्रतिशत राशि सरकार वहन करेगी। राज्य सरकार का लक्ष्य आगामी वर्षों में लाखों किसानों के खेतों में सोलर पंप स्थापित करना है, ताकि उन्हें महंगी बिजली और डीजल पंपों से राहत मिल सके। योजना के तहत किसान अपनी जरूरत के हिसाब से 3 HP, 5 HP और 7.5 HP के विकल्प चुन सकते हैं।

​ऐसे करें आवेदन

इच्छुक किसान योजना के आधिकारिक पोर्टल cmsolarpump.mp.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

​10 HP पर की घोषणा

​यद्यपि 10 HP पंपों की मांग और घोषणाओं की चर्चा हुई थी, लेकिन ऊर्जा मंत्री के स्पष्टीकरण के बाद अब यह साफ है कि सरकारी अनुदान (Subsidy) केवल 7.5 HP तक ही मान्य होगा। यदि कोई किसान इससे अधिक क्षमता का पंप चाहता है, तो उसे अनुदान के नियमों के बाहर विचार करना होगा।

यह भी पढ़े: पिकअप ओवरब्रिज से गिरी, 3 की मौत

https://www.primenewsnetwork.in/state/pickup-falls-from-overbridge-3-dead/145480

Related to this topic: