प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

दावोस रवाना होने से पहले सीएम मोहन यादव का...

दावोस रवाना होने से पहले सीएम मोहन यादव का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 26 IAS अधिकारियों के तबादले

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दावोस यात्रा पर रवाना होने से ठीक पहले राज्य प्रशासन में बड़ा फेरबदल करते हुए रविवार शाम 26 IAS अधिकारियों के तबादले कर दिए।

दावोस रवाना होने से पहले सीएम मोहन यादव का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल 26 ias अधिकारियों के तबादले

फाइल फोटो |

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दावोस यात्रा पर रवाना होने से ठीक पहले राज्य प्रशासन में बड़ा फेरबदल करते हुए रविवार शाम 26 IAS अधिकारियों के तबादले कर दिए। इस तबादला सूची में प्रमुख सचिव, अपर मुख्य सचिव, सचिव और उपसचिव स्तर के अधिकारी शामिल हैं। इसे सरकार की प्रशासनिक कसावट और आगामी योजनाओं को गति देने की तैयारी के रूप में देखा जा रहा है।

शिवशेखर शुक्ला को गृह विभाग की पूरी जिम्मेदारी

अपर मुख्य सचिव शिवशेखर शुक्ला को गृह विभाग का संपूर्ण प्रभार सौंपा गया है। पहले वे इस विभाग को प्रभार के रूप में संभाल रहे थे। अब उनके पास पहले से मौजूद विभाग भी यथावत रहेंगे। सरकार के इस बड़े प्रशासनिक फेरबदल को निवेश, औद्योगिक विकास, कानून-व्यवस्था और जनकल्याण योजनाओं को और प्रभावी बनाने की दिशा में उठाया गया कदम माना जा रहा है। खासतौर पर मुख्यमंत्री की दावोस यात्रा से पहले इस फैसले को रणनीतिक रूप से अहम माना जा रहा है।

height=707

इन अधिकारियों को किया गया इधर-से- उधर

शिवशेखर शुक्ला को पीएस, गृह। उमाकांत उमरांव को पीएस, पशुपालन। शोभित जैन को पीएस, आयुष। जॉन किंसली को सचिव, उद्यानिकी, जल संसाधन। श्रीमन शुक्ला को सचिव, योजना और सांख्यिकी। स्वतंत्र कुमार सिंह को सचिव, मछुआ कल्याण। विशेष गढवाल को एमडी, पावर मैनेजमेंट। आलोक कुमार सिंह को सचिव मुख्यमंत्री व खनिज। धनराज एस को आयुक्त स्वास्थ्य सेवा, भोपाल। अनय द्वेदी को आयुक्त वाणिज्य कर, इंदौर। तरूण राठी को आयुक्त, वाणिज्य कर, इंदौर। अनुराग चौधरी को एमडी, मतस्य महासंघ। नेहा मरव्या सिंह को अपर सचिव, जनजातीय कार्य। गौतम सिंह को आय़ुक्त गृह निर्माण। वीरेंद्र कुमार को अपर आयुक्त राजस्व, ग्वालियर। निधि निवेदिता को आयुक्त, महिला एवं बाल विकास। डॉ. फटिंग राहुल रविदास को संचालक, स्वास्थ्य सेवाएं। राजेश कुमार ओगरे को अपर सचिव वाणिज्यिक कर। ऋषि गर्ग को प्रबंध संचालक, मध्य प्रदेश विद्युत विद्युत वितरण कंपनी लिमिटिड, भोपाल। मनीषा सेतिया को अपर सचिव गृह विभाग। दिलीप कुमार यादव को एमडी, पर्यटन विकास बुद्धदेव कुमार वैद्य को सचिव माध्यमिक शिक्षा मंडल। दिलीप कुमार कापसे को उप सचिव किसान कल्याण। मल्लिका निगम नागर को उप सचिव राजस्व। दिशा प्रणय नागवंशी को अपर सचिव संचालक, एनएचएम, भोपाल। वंदना शर्मा को सचिव, राज्य सूचना आयोग बनाया गया है। 

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/indores-removed-municipal-commissioner-gets-new-responsibility-after-16-days/105490

इंदौर से हटाए गए निगमायुक्त को नई जिम्मेदारी, 16 दिन बाद मिला अहम पद

Related to this topic: