मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य में गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने की एक बड़ी योजना तैयार की है।
भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य में गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने की एक बड़ी योजना तैयार की है। इसके तहत अगले 5 वर्षों में ₹2000 करोड़ खर्च किए जाएंगे।
सीएम केयर योजना
प्रदेश में पहली बार कैंसर, हृदय रोग और अन्य गंभीर बीमारियों के बेहतर इलाज के लिए 'सीएम केयर योजना' (CM Care Scheme) का खाका तैयार किया गया है। स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग इस योजना के प्रस्ताव को आगामी कैबिनेट बैठक में मंजूरी के लिए पेश करने वाला है। वित्त विभाग ने पहले ही इस बजट को अपनी सहमति दे दी है।
प्रदेश में विश्वस्तरीय सुविधा
मरीजों को गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए दिल्ली, मुंबई या अन्य राज्यों में न भागना पड़े, उन्हें अपने ही प्रदेश में विश्वस्तरीय सुविधाएं मिल सकें। राज्य के प्रमुख शहरों में बड़े सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल और विभाग विकसित किए जाएंगे।
जबलपुर मेडिकल कालेज अब 600 विस्तर का
जबलपुर मेडिकल कॉलेज स्थित स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट की क्षमता 200 बेड से बढ़ाकर 600 बेड की जाएगी। यह प्रदेश का सबसे बड़ा सरकारी कैंसर केंद्र होगा।सरकार एक विशेष कार्डियोलॉजी सेंटर बनाएगी, जहाँ हृदय से जुड़ी जटिल सर्जरी और उपचार की सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध होंगी।
इन शहरों को मिलेगी सौगात
योजना के शुरुआती चरण में इंदौर, भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर, रीवा और सागर के मेडिकल कॉलेजों में ऑन्कोलॉजी (कैंसर विज्ञान), ऑन्को सर्जरी, कार्डियोलॉजी और कार्डियक विभाग शुरू किये जाएंगे। इन विभागों की शुरुआत 100-100 बेड से की जाएगी। भविष्य में इसमें नेफ्रोलॉजी (किडनी रोग) और यूरोलॉजी विभाग भी जोड़े जाएंगे।
यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/mba-student-brutally-murdered-accused-arrested-after-cctv-breakthrough/144075
एमबीए छात्रा की हत्या मामले में आरोपी गिरफ्तार, हुआ चौंकाने वाला खुलासा