प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

पब्लिक हेल्थ कार्पोरेशन ने बंद की दवा की आपूर्ति

प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में 4 लाख कफ सिरप, बांटने पर लगी रोक

भोपाल ।  प्रदेश के सरकारी अस्पताल में पांच लाख से अधिक कफ सिरप की शीशियां हैं। बच्चों की मौत और उसके बाद हंगामा मचने पर सरकार ने इसके वितरण पर प्रतिबंध लगा दिया है।

प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में 4 लाख कफ सिरप बांटने पर लगी रोक

प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में 4 लाख कफ सिरप, बांटने पर लगी रोक

पब्लिक हेल्थ कार्पोरेशन ने बंद की दवा की आपूर्ति

भोपाल ।  प्रदेश के सरकारी अस्पताल में पांच लाख से अधिक कफ सिरप की शीशियां हैं। बच्चों की मौत और उसके बाद हंगामा मचने पर सरकार ने इसके वितरण पर प्रतिबंध लगा दिया है। अब इन्हें मरीजों को नहीं दिया जा रहा है। मध्यप्रदेश पब्लिक हेल्थ कारपोरेशन ने इन दवा के वितरण पर रोक लगाई है। कारपोरेशन ने दवा की आपूर्ति बंद कर दिया है ताकि कोई इसका उपयोग नहीं कर सके । अधिकारी बताते हैं कि कफ सिरप बनाने का सूत्र राजस्थान की सरकारी अस्पताल में था। इस दवा पर मप्र में रोक है।मालूम हो  इस दवा से राजस्थान में भी बच्चे की मौत हुई है। मप्र की राज्य सरकार ने खांसी में दिये जाने वाले चार दवा यथा क्लोर्फेनिरामीन, डेकस्ट्रोमेथारर्फन, डेक्ट्रोमेथार्फन  और डेक्ट्रोमेथार्फन सिरप की आपूर्ति रोक दी है.

इस बीच, छिंदवाड़ा से मिली खबर के मुताबिक, श्रीसन कंपनी का मालिक रंगनाथन से पुलिस पूछताछ जारी है। उसे तमिलनाडु ले जाने  की योजना बन रही है। यह भी पता चला है कि संबंधित लोगों ने दवा बनाने में लापरवाही बरती।

इस बीच केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाते हुए हर कफ सिरप में डीईजी की जांच अनिवार्य कर दी है।

Related to this topic: