ब्राह्मणों की बेटियों पर विवादित बयान देने वाले अजाक्स के प्रांताध्यक्ष और आईएएस अफसर संतोष कुमार वर्मा को राज्य शासन ने नोटिस दिया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने बुधवार देर रात नोटिस जारी किया।
नोटिस में कहा-ब्राह्मणों की बेटियों पर दिया बयान गंभीर कदाचरण
मप्र के आईएएस अफसर संतोष वर्माको नोटिस, 7 दिन में मांगा जवाब
प्राइम न्यूज नेटवर्क, एजेंसी
भोपाल। ब्राह्मणों की बेटियों पर विवादित बयान देने वाले अजाक्स के प्रांताध्यक्ष और आईएएस अफसर संतोष कुमार वर्मा को राज्य शासन ने नोटिस दिया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने बुधवार देर रात नोटिस जारी किया। नोटिस में कहा गया कि 23 नवंबर 2025 को अजाक्स के प्रांतीय अधिवेशन में आपके द्वारा दिया गया बयान भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारियों के अपक्षित आचरण के अनुरूप नहीं है। यह अनुशासनहीनता, स्वैच्छाचारिता और गंभीर कदाचरण की श्रेणी में आता है। नोटिस में यह भी कहा गया कि वर्मा ने अखिल भारतीय सेवा आचरण के नियम का उल्लंघन किया। इस आधार पर वर्मा ने खुद को अखिल भारतीय सेवा अनुशासनात्मक औऱ अपील नियम 1969 के अंतर्गत अनुशासनात्मक कार्यवाही का भागीदार बनाया। उनसे पूछा गया कि वर्मा बताएं उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई क्यों न की जाए। सरकार ने वर्मा से 7 दिन में जवाब मांगा है। जवाब नहीं मिलने पर एकपक्षीय कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है। इस बीच वर्मा ने अपने बयान के लिए माफी भी मांगी है। कहा- किसी को मेरे बयान से चोट पहुंची है तो उसके लिए मैं क्षमाप्रार्थी हूं।
क्या कहा थाः
मालूम हो कि 23 नवंबर को भोपाल के अंबेडकर मैदान में अजाक्स का प्रांतीय सम्मेलन हुआ था। इसी में संतोष वर्मा को प्रांताध्यक्ष चुना गया गया था। इसी अधिवेशन में वर्मा ने कहा था कि एक परिवार में एक व्यक्ति को आरक्षण तब तक देना चाहिए जब तक मेरे बोटे को कोई ब्राह्मण अपनी बटी दान नही दे देता या उससे संबंध नहीं बनाता।
बयान का हुआ कड़ा विरोध-
इस बयान का क़ाड़ा विरोध हुआ था। मामले में भाजपा के प्रदेश मंत्री लोकेंद्र पराशर ने कहा-बेटी किसी की भी हो, सबकी बेटी एक जैसे ही पूज्य है। भारतीय समाज बेटियों में देवी का दर्शन कराता है, उस समाज का कोई उच्च अधिकारी ऐसे निकृष्ट विचार रखे, यह कृत्य घोनौना है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।
इसे भी पढ़ेंः
भोपाल में अजाक्स के प्रांतीय अध्यक्ष बोले - ब्राह्मण बहू दान में मिलने तक जारी रहे आरक्षण
https://www.primenewsnetwork.in/state/the-provincial-president-of-ajax-in-bhopal-said-that-the-reservation-should/98770