प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

लैपटॉप योजना के बदले नियम

12वीं में पहली कोशिश में 75 फीसदी लाने वाले विद्यार्थियों को ही मिलेगा लैपटॉप

मध्य प्रदेश सरकार ने स्पष्ट किया है कि इस वर्ष कक्षा 12वीं के मेधावी छात्रों को लैपटॉप (प्रोत्साहन राशि) देने के नियमों में कुछ कड़े बदलाव किए गए हैं।

12वीं में पहली कोशिश में 75 फीसदी लाने वाले विद्यार्थियों को ही मिलेगा लैपटॉप

प्रतिकात्मक तस्वीर |

भोपाल (एमपी)। मध्य प्रदेश सरकार ने स्पष्ट किया है कि इस वर्ष कक्षा 12वीं के मेधावी छात्रों को लैपटॉप (प्रोत्साहन राशि) देने के नियमों में कुछ कड़े बदलाव किए गए हैं। इस बार केवल उन्हीं छात्रों को लाभ मिलेगा जिन्होंने पहली ही कोशिश में सफलता हासिल की है। योजना का लाभ लेने के लिए छात्र को 12वीं कक्षा में कम से कम 75% या उससे अधिक अंक होने अनिवार्य हैं।

योजना का लाभ प्रथम प्रयास वाले को ही मिलेगा

यह सबसे बड़ा बदलाव है। योजना का लाभ केवल उन्हीं छात्रों को मिलेगा जिन्होंने पहली बार की मुख्य परीक्षा में यह अंक प्राप्त किए हैं। यदि कोई छात्र मुख्य परीक्षा में असफल होने के बाद दूसरी परीक्षा (पूरक परीक्षा) के माध्यम से अच्छे अंक लाता है, तो वह इस योजना के लिए पात्र नहीं माना जाएगा।

लाभार्थियों की संख्या बढ़ी

इस साल लाभार्थियों की संख्या पिछले साल की तुलना में बढ़ गई है। शिक्षा विभाग जून से जुलाई के बीच इन छात्रों के बैंक खातों में 25 हजार रुपये की राशि डिजिटल माध्यम से ट्रांसफर करने की तैयारी कर रहा है। छात्रों को सलाह दी गई है कि वे अपने बैंक खाते और आधार कार्ड की जानकारी को अपडेट रखें ताकि राशि प्राप्त करने में कोई तकनीकी समस्या न आए।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/patwari-attacked-by-mining-mafia-in-sehore-case-registered/183057

भकराड़ा में अवैध उत्खनन रोकने पहुंचे पटवारी पर ट्रैक्टर चढ़ाने की कोशिश, FIR दर्ज

Related to this topic: