प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News
  • उत्तराखंड परिवहन विभाग की बड़ी प्लानिंग, विभाग के बेड़े में देहरादून, हरिद्वार को मिलेगी 137 इलेक्ट्रिक बसें, प्रधानमंत्री ई-बस सेवा के तहत मिलेंगी बसें
  • देहरादून: अप्रैल से शुरू होगी चारधाम की यात्रा, टेंडर प्रक्रिया अंतिम चरण में है, लगभग 8-9 हेलीकॉप्टर कंपनियां देंगी सेवाएं, IRCTC के सहयोग से होगी ऑनलाइन बुकिंग
  • जालौन: टोल प्लाजा पर कानपुर बार के मंत्री के साथ हुई बदसलूकी, फास्ट टैग विवाद में टोलकर्मियों ने की दबंगई, बदसलूकी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
  • कानपुर: 9वीं के छात्र का खेत के पास मिला शव, लोअर के नाड़े से गला घोंटकर की हत्या, DCP साउथ ने दिया जल्द खुलासे का भरोसा
  • मऊ: तेज रफ्तार कार ने बाइक में मारी टक्कर, हादसे में बाइक सवार की मौत, ओवरटेक करने के चक्कर में हुआ भीषण हादसा
  • गाजियाबाद: मशहूर यूट्यूबर अनुराग ने की आत्महत्या की कोशिश, मेरठ हाईवे पर लाइव वीडियो के दौरान 'फाइनल ड्राइव' बोलकर 164 की रफ्तार में डिवाइडर से टकराई कार
  • कौशांबी: संपत्ति और पैसों के लिए पोते ने दादा को उतारा मौत के घाट, खेत में काम करते समय किया जानलेवा हमला, पोते पर 15 लाख रुपए का कर्ज चुकाने का था दबाव, पुलिस मामले की जांच में जुट गई
  • कानपुर: पुलिस और लुटेरों के बीच मुठभेड़, दो लुटेरों के पैर में लगी गोली, 3 शातिर आरोपी गिरफ्तार, तमंचे, कारतूस और लूट का सामान बरामद
  • फतेहपुर: नई बहू के गृह प्रवेश पर दबंगों ने किया जमकर पथराव, लाठी-सरिया लेकर बारात घर पर हमला, मारपीट में 6 से ज्यादा लोग घायल

मौके पर मैदानी अमला करेगा जांच, पर्यावरण को बढ़ावा

मध्य प्रदेश में गोबर से बनी लकड़ी से होलिका दहन, पुरस्कार देगी सरकार

इस बार मध्य प्रदेश में होली का त्यौहार पर्यावरण संरक्षण के एक विशेष संदेश के साथ मनाया जाएगा।

मध्य प्रदेश में गोबर से बनी लकड़ी से होलिका दहन पुरस्कार देगी सरकार

MP Mandates Cow Dung Logs for Eco-Friendly Holika Dahan |

भोपाल। इस बार मध्य प्रदेश में होली का त्यौहार पर्यावरण संरक्षण के एक विशेष संदेश के साथ मनाया जाएगा। राज्य शासन ने पहली बार होलिका दहन के पारंपरिक तरीके में बदलाव करते हुए लकड़ी के स्थान पर 'गो काष्ठ' (गाय के गोबर से बनी लकड़ी) के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए विस्तृत आदेश जारी किए हैं।

पंजीकरण करना होगा अनिवार्य

प्रदेश में पहली बार सार्वजनिक होलिका दहन के लिए पंजीकरण (Registration) अनिवार्य कर दिया गया है। सभी आयोजनों का पंजीकरण तहसील, नगरीय निकाय और पंचायत स्तर पर पूरी तरह से नि:शुल्क किया जाएगा। होलिका दहन के दिन मैदानी अमला (Field Staff) मौके पर जाकर भौतिक सत्यापन करेगा कि वहां वास्तव में गो काष्ठ का उपयोग हुआ है या नहीं। अब गो काष्ठ आधारित होलिका दहन को एक राज्यस्तरीय नीति के रूप में लागू किया गया है।

सम्मान और पुरस्कार

सरकार ने घोषणा की है कि जो संस्थाएं पर्यावरण अनुकूल गो काष्ठ को अपनाएंगी, उन्हें शासन द्वारा सम्मानित किया जाएगा। सत्यापन के आधार पर जिलेवार सूची तैयार की जाएगी और गो काष्ठ का उपयोग करने वाली संस्थाओं को पुरस्कार दिए जाएंगे। इस पहल का मुख्य उद्देश्य पेड़ों की कटाई को रोकना और प्रदूषण कम करना है। सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) के एसीएस संजय कुमार शुक्ला ने सभी संभाग आयुक्तों और कलेक्टरों को इस संबंध में निर्देश भेज दिए हैं।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/world/major-preventive-attack-hits-military-sites-in-tehran/146406

ईरान पर इजरायल-अमेरिका का भीषण हमला, तेहरान में धमाकों की गूंज

Related to this topic: