प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

मप्र की राजधानी का एमपी नगर बना 'डस्ट ज़ोन...

मप्र की राजधानी का एमपी नगर बना 'डस्ट ज़ोन, 3 महीने से खुदी सड़कें व जनता बेहाल

​भोपाल। राजधानी का सबसे व्यस्त व्यापारिक क्षेत्र एमपी नगर (MP Nagar) इस समय धूल के गुबार और बदहाल...

मप्र की राजधानी का एमपी नगर बना डस्ट ज़ोन 3 महीने से खुदी सड़कें व जनता बेहाल

मप्र की राजधानी का एमपी नगर बना 'डस्ट ज़ोन, 3 महीने से खुदी सड़कें व जनता बेहाल |

​भोपाल। राजधानी का सबसे व्यस्त व्यापारिक क्षेत्र एमपी नगर (MP Nagar) इस समय धूल के गुबार और बदहाल बुनियादी ढांचे की मार झेल रहा है। सीवेज लाइन डालने के नाम पर खोदी गई सड़कें पिछले तीन महीनों से खुली पड़ी हैं, जिससे पूरा इलाका 'डस्ट ज़ोन' में तब्दील हो गया है।

​करोड़ों खर्च, पर राहत नहीं

प्रोजेक्ट पर अब तक करोड़ों रुपये खर्च किये गये हैं। इस प्रोजेक्ट के बावजूद स्थानीय निवासियों और व्यापारियों को राहत नहीं मिल रही है। लगातार उड़ती धूल के कारण क्षेत्र में सांस संबंधी बीमारियों और संक्रमण का खतरा काफी बढ़ गया है। इसके साथ सड़कों पर जगह-जगह हुए गड्ढों और मलबे के कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं।

​सिस्टम सवालों के घेरे में

स्थानीय लोगों का कहना है कि काम शुरू तो कर दिया गया, लेकिन उसे समय पर पूरा करने या सड़कों की मरम्मत करने की सुध लेने वाला कोई नहीं है। ​क्षेत्र की सड़कों की हालत इतनी खराब है कि वाहन चालकों के साथ-साथ पैदल चलने वालों का भी दम घुट रहा है। सीवेज लाइन के लिए खोदे गए गड्ढों को ठीक से नहीं भरा गया है, जिसके कारण मिट्टी और गिट्टियां सड़क पर बिखरी हुई हैं। हल्की सी हवा या वाहनों के गुजरने पर धूल की मोटी चादर छा जाती है, जिससे दुकानों में रखा सामान भी खराब हो रहा है।

स्थानीय निवासी का कहना है कि हम 3 महीने से इस नरक जैसी स्थिति में रहने को मजबूर हैं। न तो सड़क ठीक की जा रही है और न ही धूल रोकने का कोई उपाय किया जा रहा है। अब लोगों का गुस्सा प्रशासन के खिलाफ बढ़ता जा रहा है।

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/world/trump-signals-end-of-iran-operation-lists-key-objectives/150630

Related to this topic: