प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

सुरक्षा के अभूतपूर्व इंतजाम

NEET-UG 2026 परीक्षा में पहली बार 38 साइबर कमांडो का डिजिटल पहरा, हाई-टेक निगरानी में परीक्षा

इस साल NEET-UG परीक्षा को लेकर मध्य प्रदेश में सुरक्षा के अभूतपूर्व इंतजाम किए गए हैं। पहली बार परीक्षा पर पुलिस का डिजिटल पहरा रहेगा।

neet-ug 2026 परीक्षा में पहली बार 38 साइबर कमांडो का डिजिटल पहरा हाई-टेक निगरानी में परीक्षा

प्रतिकात्मक तस्वीर |

ग्वालियर (एमपी)। इस साल NEET-UG परीक्षा को लेकर मध्य प्रदेश में सुरक्षा के अभूतपूर्व इंतजाम किए गए हैं। पहली बार परीक्षा पर पुलिस का डिजिटल पहरा रहेगा, जिसके तहत 38 साइबर कमांडो हाई-टेक निगरानी करेंगे।

साइबर कमांडो रखेंगे नजर

परीक्षा के दौरान पेपर लीक, तकनीकी धांधली और अन्य संदिग्ध गतिविधियों को रोकने के लिए यह खास व्यवस्था लागू की गई है। साइबर कमांडो अत्याधुनिक तकनीकों का उपयोग करते हुए डार्कवेब, सोशल मीडिया और अन्य डिजिटल प्लेटफॉर्म पर नजर रखेंगे।

यह कदम परीक्षा को पारदर्शी व निष्पक्षता के लिए

पुलिस और प्रशासन के अनुसार, यह कदम परीक्षा की पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है। कंट्रोल रूम से रियल-टाइम मॉनिटरिंग की जाएगी, जहां से संदिग्ध गतिविधियों पर तुरंत कार्रवाई संभव होगी। अधिकारियों का कहना है कि इस तरह की डिजिटल निगरानी से नकल और पेपर लीक जैसी घटनाओं पर प्रभावी रोक लगेगी और परीक्षार्थियों को निष्पक्ष माहौल मिलेगा।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/bjp-predicted-to-win-as-voting-ends-with-record-turnout/181018

बंगाल में खिल सकता है 'कमल', एग्जिट पोल्स में भाजपा को बहुमत का अनुमान

Related to this topic: