प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News
  • पौड़ी गढ़वाल: इडवालस्यूं पट्टी में आदमखोर गुलदार का आतंक, बाड़ा गांव में गुलदार ने एक नेपाली मजदूर को अपना शिकार बनाया, स्थानीय ग्रामीणों ने नेपाली मजदूर का अधखाया शव बरामद किया
  • भोपाल: ट्रेक्टर ट्राली और लोडिंग की भीषण भिड़ंत, हादसे में 5 की मौके पर मौत, 6 लोग घायल, नर्मदा नदी में संक्रात पर्व पर स्नान करने जा रहे थे
  • ग्वालियर: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मकर संक्रांति पर सभी को शुभकामनाएं दी, उन्होंने व्यापार मेले में ऑटोमोबाइल सेक्टर के लिए 50 फीसदी रोड टैक्स की छूट को लेकर मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया
  • देहरादून: नीति आयोग की निर्यात तैयारी सूचकांक 2024 में उत्तराखंड अव्वल, छोटे राज्यों की श्रेणी में उत्तराखंड को मिला पहला स्थान
  • देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आज होगी कैबिनेट बैठक, पर्यटन, स्वास्थ्य, शहरी विकास सहित कई प्रस्तावों पर होगी चर्चा
  • लखनऊ: पुलिस भर्ती बोर्ड ने सब-इंस्पेक्टर और समकक्ष पदों के लिए होने वाली भर्ती परीक्षा को लेकर महत्वपूर्ण निर्देश दिए, बोर्ड के अनुसार परीक्षा कुल 400 अंकों की होगी, परीक्षा में 160 वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जाएंगे
  • बरेली: 7 साल से वांछित 25 हजार के इनामी तस्कर गिरफ्तार, तस्कर नसीम के परिजनों ने पुलिस टीम पर हमला कर हिरासत से छुड़ाया था
  • लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने BSP अध्यक्ष मायावती को फोन कर दी जन्मदिन की बधाई
  • प्रयागराज: 12वीं तक के सभी स्कूल 20 जनवरी तक बंद, माघ मेले के चलते लिया गया फैसला, DIOS ने जारी किया आदेश

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद शमिक भट्टाचार्य का...

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद शमिक भट्टाचार्य का आरोप: मुख्यमंत्री पश्चिम बंगाल को बना रही बांग्लादेश

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और सांसद शमिक भट्टाचार्य ने कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं पर जुल्म ढाया जा रहा है। कवि गुरु रवींद्रनाथ ठाकुर की तस्वीर जलाई जा रही है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद शमिक भट्टाचार्य का आरोप मुख्यमंत्री पश्चिम बंगाल को बना रही बांग्लादेश

MP Samik Bhattacharya alleges that CM turning West Bengal into Bangladesh |

कोलकाता। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और सांसद शमिक भट्टाचार्य ने कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं पर जुल्म ढाया जा रहा है। कवि गुरु रवींद्रनाथ ठाकुर की तस्वीर जलाई जा रही है। लेकिन पश्चिम बंगाल में मुंख्यमंत्री ममता बनर्जी और उनकी पार्टी टीएमसी मुस्लिम समुदाया की तुष्टीकरण की राजनीति कर रही है। उनहोंने ममता सरकार और टीएमसी पर पश्चिम बंगाल को बांग्लादेश बनाने का आरोप लगाया और कहा कि यहां 1946 की स्थिति पैदा की जा रही है।

बांग्लादेश से आए हिंदुओं को मिलनी चाहिए भारत की नागरिकता: शमिक भट्टाचार्य

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य ने कहा कि बांग्लादेश से आए हिंदुओं को भारत में नागरिक होने का अधिकार दिया जाना चाहिए। इस बाबत सीएए और एनआरसी को सख्ती से लागू करने की जरूरत है। लेकिन मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और टीएमसी शुरू से ही सीएए और एनआरसी का विरोध कर रही हैं। उन्होंने सवालिया लहजे में कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और टीएमसी किसके स्वार्थ के लिए सीएए और एनआरसी का विरोध कर रही है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20 दिसंबर को आएंगे ताहेरपुर

भाजपा नेता ने मतुआ समुदाय की समस्याओं का जिक्र किया और कहा कि उन्हें भारतीय नागरिक बनाया जाएगा और उन्हें वोट देने का अधिकार मिलेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20 दिसंबर को नदिया जिले के ताहेरपुर में आ रहे हैं। परिवर्तन संकल्प रैली के तहत उनकी यह चौथी रैली होगी। उनकी रैली में मतुआ समुदाय समेत लाखों लोग हिस्सा लेंगे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य ने मतुआ समुदाय के हित कुछ ऐलान करने की उम्मीद जताई। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मतुआ समुदाय की समस्याओं पर गौर किया है।

एसआइआर के भय से काफी संख्या में खुद बांग्लादेश वापस जाते देखे गए बांग्लादेशी

भाजपा नेता शमिक भट्टाचार्य ने बांग्लादेश की मौजूदा भयावह स्थिति का जिक्र करते हुए कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओ पर जुल्म ढाए जा रहे हैं और उनकी हत्या हो रही है। पश्चिम बंगाल में इसकी प्रतिक्रिया स्वाभाविक है। बांग्लादेशी घुसपैठियों को बाहर करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और टीएमसी एसआइआर का विरोध करती रही है। उसे सत्ता से बाहर होने का डर है। एसआइआर के भय से काफी संख्या में बांग्लादेशी खुद बांग्लादेश वापस जाते देखे गए। अभी वोटर लिस्ट के ड्राफ्ट में 58 लाख से ज्यादा वोटर के नाम हटाए गए हैं। चुनाव आयोग वोटरों की जांच पड़ताल कर रहा है। डेढ करोड़ से ज्यादा वोटरों के नांम अंतिम वोटर लिस्ट से हटाए जाने की संभावना है। उन्होंने कहा कि फर्जी और बांग्लादेशी घुसपैठियों को यहां से हटाया जाएगा।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/india/delhi-high-court-allows-tmc-mp-mahuas-plea-quashes-lokpal-order/101788

दिल्ली हाई कोर्ट ने टीएमसी सांसद महुआ की याचिका को किया मंजूर, लोकपाल के आदेश रद्द

Related to this topic: