प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद समिक भट्टाचार्य..

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद समिक भट्टाचार्य ने मंदिर बनवाने पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का किया विरोध

West bengal : अपनी सभाओं में जयश्री राम का नारा लगवाने वाले प्रदेश भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद समिक भट्टाचार्य ने कहा कि

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद समिक भट्टाचार्य ने मंदिर बनवाने पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का किया विरोध

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद समिक भट्टाचार्य ने मंदिर बनवाने पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का किया विरोध |

West bengal : अपनी सभाओं में जयश्री राम का नारा लगवाने वाले प्रदेश भाजपा अध्यक्ष और सांसद समिक भट्टाचार्य ने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सभी देवी-देवताओं का मंदिर बनवा रही है लेकिन इससे उन्हें कोई फायदा नहीं होने वाला। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल समेत देश के बारह राज्यों में एसआईआर की प्रक्रिया चल रही है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को छोड़ कर किसी भी राज्य के मुख्यमंत्री एसआईआर को बंद नहीं कराना चाहते। 

भाजपा के प्रदेश आला शमिक भट्टाचार्य ने हावड़ा के रामराजतला में पार्टी के ओर से विजय संकल्प यात्रा कार्यक्रम के तहत आयोजित सभा में कहा कि पश्चिम बंगाल में एसआईआर में टीएमसी शुरू से  बाधा डाल रही है। उसे विधानसभा चुनाव में पराजित होने के डर है। वह बांग्लादेशी घुसपैठियों और रोहिंग्यों के खिलाफ नहीं बोल रही हैं। विधानसभा चुनाव का परिणाम से तय हो जाएगा कि बांग्लादेशी घुसपैठियों और रोहिंग्यों के लिए पश्चिम बंगाल शरणस्थली है या नहीं। उन्होंने अचरज जताया कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार की घटनाओं पर बोलने की बजाय चुप हैं।

उन्होंने पश्चिम बंगाल को भी आड़े हाथों लिया कि बांगलादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के मुददे को लेकर विरोध में कोई जुलूस नहीं निकाल रहे हैं। भाजपा सांसद शमिक भट्टाचार्य ने हावड़ा में उद्योगों के चौपट होने पर चिंता जताई और कहा कि उद्योगों के मामले में हावड़ा अव्वल था। उन्होने भ्रष्टाचार समेत कई मुद्दों पर चर्चा की और कहा कि आम लोग परेशानी तभी दूर होगी जब ममता सरकार हटे और भाजपा की सरकार बने। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी है लेकिन हुक्म चलता है उनके भतीजे का। अभिषेक का नाम लिए बिना उन्होंने उनकी आलोचना की।

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/world/maulana-madani-spoke-about-the-violence-against-hindus-in-bangladesh/103105

Related to this topic: