प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम

अब दो नहीं, केवल एक परीक्षा से बनेंगे गुरुजी

शिक्षक भर्ती के लिए अब केवल TET परीक्षा के आधार पर तैयार होगी मेरिट लिस्ट

मध्य प्रदेश के सरकारी स्कूलों में शिक्षक भर्ती की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। स्कूल शिक्षा विभाग अब भर्ती प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए एक बड़ा बदलाव करने जा रहा है।

शिक्षक भर्ती के लिए अब केवल tet परीक्षा के आधार पर तैयार होगी मेरिट लिस्ट

MP Teacher Recruitment Simplified: Selection Now Based Solely on TET Scores |

भोपाल। मध्य प्रदेश के सरकारी स्कूलों में शिक्षक भर्ती की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। स्कूल शिक्षा विभाग अब भर्ती प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए एक बड़ा बदलाव करने जा रहा है। अब शिक्षकों के चयन के लिए दो अलग-अलग परीक्षाएं (पात्रता और चयन परीक्षा) देने की जरूरत नहीं होगी, बल्कि केवल एक ही परीक्षा के अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी। अब उम्मीदवारों का चयन केवल पात्रता परीक्षा (TET) में प्राप्त अंकों के आधार पर होगा। इसी से योग्यताक्रम (Merit List) तैयार की जाएगी।

चयन परीक्षा का झंझट खत्म

अब तक की व्यवस्था में पात्रता परीक्षा पास करने के बाद उम्मीदवारों को एक और 'चयन परीक्षा' देनी पड़ती थी, जिसे अब समाप्त करने का प्रस्ताव है। अगर कोई अभ्यर्थी अपने अंकों से संतुष्ट नहीं है, तो उसे भविष्य में होने वाली पात्रता परीक्षा में शामिल होकर अपना स्कोर सुधारने का अवसर दिया जाएगा। पात्रता परीक्षा के अंक अब आजीवन (Lifetime) मान्य रहेंगे।

इसलिए यह निर्णय

पहले की प्रक्रिया में उम्मीदवारों को दो बार आवेदन करना पड़ता था और दो अलग-अलग परीक्षाओं की तैयारी करनी पड़ती थी। इससे उन पर मानसिक और आर्थिक बोझ (दो बार परीक्षा शुल्क) पड़ता था। नई व्यवस्था लागू होने से भर्ती प्रक्रिया तेज और आसान होगी। शिक्षा विभाग ने इस बदलाव से संबंधित विस्तृत प्रस्ताव मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (ESB) को भेज दिया है। जल्द ही इस संबंध में आधिकारिक नियम और दिशा-निर्देश जारी किए जा सकते हैं।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/cheetah-jwala-gives-birth-to-5-cubs-in-kuno-national-park/148399

मादा चीता 'ज्वाला' ने दिए 5 शावकों को जन्म, देश में संख्या हुई 53

Related to this topic: