प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

गंभीर बीमारी का इलाज एक ही छत के नीचे

भोपाल में महिलाओं के लिए प्रदेश का सबसे बड़ा स्वास्थ्य केंद्र तैयार

राजधानी में स्थित डॉ. कैलाशनाथ काटजू अस्पताल में आगामी 23 मार्च 2026 से मध्य प्रदेश का पहला अत्याधुनिक 'स्टेट ऑफ द आर्ट सेंटर फॉर प्रिवेंटिव गायनोकोलॉजी एंड इन्फर्टिलिटी' शुरू होने जा रहा है।

भोपाल में महिलाओं के लिए प्रदेश का सबसे बड़ा स्वास्थ्य केंद्र तैयार

फाइल फोटो |

भोपाल। राजधानी में स्थित डॉ. कैलाशनाथ काटजू अस्पताल में आगामी 23 मार्च 2026 से मध्य प्रदेश का पहला अत्याधुनिक 'स्टेट ऑफ द आर्ट सेंटर फॉर प्रिवेंटिव गायनोकोलॉजी एंड इन्फर्टिलिटी' शुरू होने जा रहा है। इस केंद्र की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यहाँ महिलाओं को बांझपन (Infertility) से लेकर कैंसर तक की गंभीर बीमारियों का इलाज एक ही छत के नीचे मिल सकेगा।

जटिल रोगों का उपचार

लगभग 2 करोड़ रुपये की लागत से तैयार यह सेंटर आधुनिक मशीनों और विश्वस्तरीय जांच सुविधाओं से लैस है। सरकारी पहल होने के कारण यहाँ बांझपन और अन्य जटिल रोगों का उपचार निजी अस्पतालों की तुलना में काफी कम दरों पर उपलब्ध होगा।

एक ही छत के नीचे इलाज

महिलाओं को अब अलग-अलग बीमारियों के लिए विभिन्न अस्पतालों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। यहाँ बांझपन (Infertility) में आईयूआई (IUI) जैसी आधुनिक तकनीकों से निसंतानता का उपचार करने की सुविधा उपलब्ध होगी। इसके साथ, सर्वाइकल और ब्रेस्ट कैंसर की शुरुआती पहचान और रोकथाम। पीसीओएस (PCOS/PCOD): हार्मोनल असंतुलन और जीवनशैली से जुड़ी बीमारियों का प्रबंधन। मेनोपॉज (रजोनिवृत्ति), फाइब्रॉइड्स और अनियमित मासिक धर्म का उपचार किया जाएगा।

सुरक्षित औऱ किफायती इलाज

सेंटर की स्टेट नोडल अधिकारी और प्रसिद्ध स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. रचना दुबे के अनुसार, इस सेंटर का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को सुरक्षित, आधुनिक और किफायती स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना है। यहाँ विशेष रूप से कैंसर की शुरुआती पहचान के लिए VIA तकनीक और बांझपन के लिए उन्नत प्रक्रियाओं का उपयोग किया जाएगा। यह केंद्र न केवल भोपाल बल्कि पूरे मध्य प्रदेश की महिलाओं के लिए स्वास्थ्य के क्षेत्र में एक मील का पत्थर साबित होगा। इससे उन्हें निजी क्लीनिकों के भारी खर्च से राहत मिलेगी।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/new-guideline-clears-registry-path-in-indore/151110

इंदौर में नई प्रॉपर्टी गाइडलाइन से खुलेगा रजिस्ट्री का रास्ता, 101 कॉलोनियों को मिलेगी राहत

Related to this topic: