Bihar Assembly Election : महागठबंधन में शामिल वीआईपी (विकासशील इंसान पार्टी) प्रमुख मुकेश सहनी ने दरभंगा में बड़ा ऐलान किया है कि वे विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे
Bihar Assembly Election : महागठबंधन में शामिल वीआईपी (विकासशील इंसान पार्टी) प्रमुख मुकेश सहनी ने दरभंगा में बड़ा ऐलान किया है कि वे विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे, लेकिन सभी सीटों पर उम्मीदवारों के लिए प्रचार करेंगे. उन्होंने एक बार फिर दावा किया कि महागठबंधन की सरकार बनती है तो वे बिहार के उपमुख्यमंत्री बनेंगे.
मुकेश सहनी ने शुक्रवार दोपहर बाद मीडिया से बात की. सारे संशय को दूर किया. उन्होंने कहा कि वे विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे, बल्कि अपनी पार्टी वीआईपी के प्रत्याशियों के लिए प्रचार करेंगे. आरजेडी से मिले राज्यसभा सीट के ऑफर को लेकर मुकेश सहनी ने कहा कि सरकार बनने पर मुझे डिप्टी सीएम बनना है, राज्यसभा नहीं जाना है.
खबर थी कि महागठबंधन में गुरुवार रात को सहमति बन गई थी और सहनी दरभंगा जिले की गौड़ा बौराम सीट से नामांकन दाखिल करेंगे. इस सीट से राजद के प्रत्याशी ने नामांकन दाखिल कर दिया. जिसके बाद से संशय बना हुआ था.
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/last-date-for-nomination-for-bihar-assembly-elections/94389