भरतपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक हुमायूं कबीर अपनी बेटी और बेट के ससुर की संपत्ति को पुलिस द्वारा फ्रीज किए जाने के विरोध में 14 फरवरी को जिले के एसपी का घेराव करेंगे।
कोलकाता। टीएमसी से निष्कासित मुर्शिदाबाद के भरतपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक और जनता उन्नयन पार्टी के चेयरमैन हुमायूं कबीर अपनी बेटी और बेट के ससुर की संपत्ति को पुलिस द्वारा फ्रीज किए जाने के विरोध में 14 फरवरी को जिले के एसपी का घेराव करेंगे। उन्होंने बेलडांगा के इलाके मे बाबर मस्जिद का निर्माण शुरू कर दिया है और मस्जिद को दो महीने में निर्माण कार्य पूरा करने योजना है।
दबाव बनाने के लिए परिवार को झूठे मुकदमें फंसाने का आरोप
जनता उन्नयन पार्टी के चेयरमैन हुमायूं कबीर का कहना है कि उन पर दबाव देने के लिए उनकी बेटी और बेटी के ससुर को झूठे मुकदमें फंसाया जा रहा है। उन पर मादक पदार्थ की तस्करी से कमाए धन इकट्टा करने का अरोप लगाया जा रहा। पुलिस ने उनकी बेटी और बेटी के ससुर की 10 करोड़ से भी अधिक संपत्ति को फ्रीज करने की कार्वाई की है। वे पुलिस के खिलाफ कोर्ट जाएंगे।
टीएमसी को विधानसभा चुनाव का है डर
टीएमसी विरोधी हुमायूं कबीर का कहना है कि टीएमसी यह समझ गई है कि विधानसभा चुनाव में उसे हुमायूं कबीर से काफी नुकसान होने वाला है। इसलिए वह उनके और उनके परिवार को लोगों को परेशान करने की साजिश कर रही है।
यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/world/us-house-backs-bill-to-protect-taiwan-from-china/140313
US सांसदों ने ताइवान को लेकर चीन को दी भारी कीमत चुकाने की चेतावनी