प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

जौहर यूनिवर्सिटी पर प्रदर्शन तेज

जौहर यूनिवर्सिटी विवाद को लेकर आगरा में मुस्लिम महापंचायत का प्रदर्शन, बुलडोजर कार्रवाई का विरोध

जौहर यूनिवर्सिटी मामले को लेकर आगरा में प्रदर्शन हुआ, जहां प्रदर्शनकारियों ने छात्रों के हितों को ध्यान में रखते हुए निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की।

जौहर यूनिवर्सिटी विवाद को लेकर आगरा में मुस्लिम महापंचायत का प्रदर्शन बुलडोजर कार्रवाई का विरोध

Muslim Mahapanchayat Protests in Agra Over Jauhar University Dispute, Opposes Bulldozer Action |

आगरा,(उत्तर प्रदेश)। जौहर यूनिवर्सिटी को लेकर चल रहे विवाद के बीच मुस्लिम महापंचायत ने जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने सरकार पर जौहर यूनिवर्सिटी मामले में राजनीति करने का आरोप लगाया और बुलडोजर कार्रवाई का विरोध जताया। इस दौरान बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग जिला मुख्यालय पहुंचे और अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया।

जौहर यूनिवर्सिटी के मामले में हजारों छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़

मुस्लिम महापंचायत के पदाधिकारियों ने कहा कि सरकार छात्रों के हितों की बात करती है, लेकिन जौहर यूनिवर्सिटी के मामले में हजारों छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। उनका आरोप है कि यूनिवर्सिटी को नुकसान पहुंचाने की कार्रवाई से शिक्षा प्राप्त कर रहे छात्रों का भविष्य प्रभावित होगा।

 शिक्षा व्यवस्था को पहुंच रहा नुकसान

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि जौहर यूनिवर्सिटी एक शैक्षणिक संस्थान है और इसके खिलाफ की जा रही कार्रवाई से शिक्षा व्यवस्था को नुकसान पहुंचेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार को यूनिवर्सिटी बनाने वालों और यूनिवर्सिटी के नाम से दिक्कत है, जबकि इसका खामियाजा छात्रों को भुगतना पड़ रहा है।

छात्रों के हितों को प्राथमिकता देने की मांग

प्रदर्शन के दौरान मुस्लिम नेताओं ने सरकार से जौहर यूनिवर्सिटी से जुड़े मामलों में निष्पक्ष रवैया अपनाने और छात्रों के हितों को प्राथमिकता देने की मांग की। बाद में प्रदर्शनकारियों ने प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर अपनी मांगों से अवगत कराया। 

यह भी पढ़ेंः बिहार विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन विपक्ष का प्रदर्शन, NEET पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

Related to this topic: