प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

मुजफ्फरनगर में बुजुर्ग की मौत पर बवाल

मुजफ्फरनगर में 70 वर्षीय बुजुर्ग की मौत पर बवाल, अंतिम संस्कार से परिजनों का इनकार

मुजफ्फरनगर के खरड़ गांव में 70 वर्षीय जयसिंह की कथित रूप से पीट-पीटकर हत्या के बाद मामला गरमा गया है।

मुजफ्फरनगर में 70 वर्षीय बुजुर्ग की मौत पर बवाल अंतिम संस्कार से परिजनों का इनकार

Muzaffarnagar: Elderly Man Death Sparks Row, Family Refuses Last Rites |

मुजफ्फरनगर {उत्तर प्रदेश}: मुजफ्फरनगर के खरड़ गांव में 70 वर्षीय जयसिंह की कथित रूप से पीट-पीटकर हत्या के बाद मामला गरमा गया है। बुजुर्ग की मौत के बाद परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर शव का अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया है।

लात-घूंसों और डंडों से मारपीट का आरोप

परिजनों का आरोप है कि जयसिंह के साथ दबंगों ने लात-घूंसों और डंडों से बेरहमी से मारपीट की थी। गंभीर रूप से घायल जयसिंह की उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। मामले की जानकारी मिलते ही कश्यप समाज के खाप चौधरी डॉक्टर सोनू कश्यप समेत समाज के अन्य लोग गांव में पहुंच गए हैं। ग्रामीणों और परिजनों में घटना को लेकर आक्रोश है।

डीएम और एसएसपी को बुलाने की मांग

परिजनों और समाज के लोगों ने मौके पर जिलाधिकारी और एसएसपी को बुलाने की मांग की है। साथ ही आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए एनकाउंटर और आरोपियों के घरों पर बुलडोजर कार्रवाई की मांग भी उठाई जा रही है। परिजनों का कहना है कि जब तक उनकी मांगों पर प्रशासन की ओर से ठोस कार्रवाई और आश्वासन नहीं मिलता, तब तक वे जयसिंह के शव का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे।

गांव में पुलिस-प्रशासन की मौजूदगी

घटना के बाद गांव में पुलिस-प्रशासन की मौजूदगी और स्थिति पर नजर रखी जा रही है। परिजनों और समाज के लोगों की मांगों को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा बातचीत किए जाने की बात सामने आ रही है।

ये भी पढ़ें: औरंगाबाद शहर में 411.08 करोड़ का सीवरेज प्रोजेक्ट बना मुसीबत, खुदी सड़कों से लोग परेशान

Related to this topic: