मुजफ्फरनगर में नई मंडी पुलिस और मिशन शक्ति टीम की एनएच-58 के पास कूकड़ी ग्राउंड में स्मैक तस्करों से मुठभेड़ हो गई।
मुजफ्फरनगर: मुजफ्फरनगर में नई मंडी पुलिस और मिशन शक्ति टीम की एनएच-58 के पास कूकड़ी ग्राउंड में स्मैक तस्करों से मुठभेड़ हो गई। पुलिस के मुताबिक, मुठभेड़ में तस्कर उस्मान गोली लगने से घायल हो गया, जबकि कांबिंग के बाद दो अन्य आरोपियों बाबर और जहीर को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 1 करोड़ 20 लाख रुपये कीमत की स्मैक बरामद की है।
महिला पुलिसकर्मियों और तस्करों के बीच मुठभेड़
जानकारी के मुताबिक, नई मंडी पुलिस और मिशन शक्ति टीम ने एनएच-58 के पास कूकड़ी ग्राउंड में कार्रवाई की। इस दौरान पुलिस टीम और कथित स्मैक तस्करों के बीच मुठभेड़ हुई। इसमें आरोपी उस्मान गोली लगने से घायल हो गया। वहीं, पुलिस ने इलाके में कांबिंग अभियान चलाकर बाबर और जहीर को भी गिरफ्तार कर लिया।
एक करोड़ 20 लाख रुपये की स्मैक बरामद
पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के पास से करीब 1 करोड़ 20 लाख रुपये कीमत की स्मैक बरामद की है। इसके अलावा एक तमंचा, एक मोटरसाइकिल और स्मैक की बिक्री में इस्तेमाल होने वाला छोटा इलेक्ट्रिक कांटा भी बरामद किया गया है। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों में शामिल जहीर नगर कोतवाली का हिस्ट्रीशीटर भी है। फिलहाल मामले में पुलिस की ओर से आगे की कार्रवाई की जा रही है।
ये भी पढ़ें: 'धक्का दिया, सीढ़ियों पर गिर पड़ी': पत्रकार ऋचा पाराशर का राहुल गांधी पर दुर्व्यवहार का आरोप