प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

दुष्कर्म केस के दो वांछित आरोपियों से मुठभेड़

मुजफ्फरनगर में दलित नाबालिग अपहरण-दुष्कर्म केस के दो वांछित आरोपियों से मुठभेड़, एक घायल

मुजफ्फरनगर में दलित नाबालिग अपहरण और सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस मुठभेड़ हुई। एक आरोपी घायल हुआ, जबकि दूसरे को कॉम्बिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया।

मुजफ्फरनगर में दलित नाबालिग अपहरण-दुष्कर्म केस के दो वांछित आरोपियों से मुठभेड़ एक घायल

Muzaffarnagar Rape Case: Wanted Accused Injured in Police Encounter |

मुजफ्फरनगर (उत्तर प्रदेश)। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में हुए चर्चित दलित नाबालिग अपहरण और सामूहिक दुष्कर्म कांड में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। जिसके चलते मंगलवार को नगर कोतवाली पुलिस और 15-15 हजार रुपये के दो वांछित आरोपियों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी के पैर में गोली लगी, जबकि उसका दूसरा साथी कॉम्बिंग के दौरान दबोच लिया गया। पुलिस के मुताबिक इस मामले में अब तक सात आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

पानीपत-खटीमा मार्ग पर चेकिंग के दौरान पुलिस से भिड़े वांछित आरोपी

दरसअल तस्वीरें मुजफ्फरनगर के नगर कोतवाली क्षेत्र की हैं, जहां पानीपत-खटीमा मार्ग पर रेलवे अंडरपास के पास पुलिस की सामूहिक बलात्कार के मामले में वांछित आरोपियों से मुठभेड़ हो गई। पुलिस के अनुसार चेकिंग के दौरान संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया गया था, लेकिन आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।

मुठभेड़ में फिरोज घायल, कॉम्बिंग के दौरान उस्मान गिरफ्तार

जवाबी कार्रवाई में खालापार निवासी फिरोज के पैर में जहाँ गोली लगी तो वहीं उसका साथी उस्मान मौके से भाग निकला था लेकीन पुलिस ने इलाके में कॉम्बिंग अभियान चलाकर उसे भी गिरफ्तार कर लिया।

दोनों आरोपियों पर 15-15 हजार का इनाम, बाइक और तमंचा बरामद

पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपी रामलीला टिल्ला क्षेत्र में नाबालिग दलित किशोरी के अपहरण और सामूहिक दुष्कर्म के मामले में वांछित थे और दोनों पर 15-15 हजार रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस द्वारा जहाँ घायल आरोपी फिरोज को उपचार के लिए अस्पताल में भेजा गया है तो वही पुलिस ने मौके से बाइक और तमंचा बरामद किया है।

मामले में अब तक सात आरोपी गिरफ्तार, पुलिस की विवेचना जारी

आपको बता दे कि इस मामले में पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। विवेचना के दौरान सामने आए आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू किया हुआ है। इसी क्रम में सम्राट इंटर कॉलेज के संचालक इरशाद अली खान उर्फ डॉ. सम्राट सहित 5 आरोपीयो को पुलिस द्वारा पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका हैं। पुलिस के मुताबिक अब तक इस मामले में सात आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं जबकि मामले की विवेचना जारी है। 

यह भी पढ़ें:   निप्पॉन डेनरो कोल ब्लॉक आवंटन मामले में CBI क्लोजर रिपोर्ट पर आदेश सुरक्षित, 10 सितंबर को फैसला

Related to this topic: