पोरसा थाना क्षेत्र के ग्राम रेपुरा निवासी सूरज पुत्र हरिगोविंद सिंह तोमर की रतलाम जिले के जावरा में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक जावरा स्थित एक निजी होटल-रेस्टोरेंट में नौकरी करता था।
मुरैना {मध्यप्रदेश}: पोरसा थाना क्षेत्र के ग्राम रेपुरा निवासी सूरज पुत्र हरिगोविंद सिंह तोमर की रतलाम जिले के जावरा में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक जावरा स्थित एक निजी होटल-रेस्टोरेंट में नौकरी करता था।
अचानक बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में हुई मौत
शव के साथ एंबुलेंस में आए युवक बीरेंद्र ने बताया कि होटल स्टाफ के अनुसार सूरज की अचानक तबीयत बिगड़ गई थी। इसके बाद उसे जावरा के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बीरेंद्र का कहना है कि जब वह अस्पताल पहुंचा, तब तक सूरज की मौत हो चुकी थी।
परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप
मृतक के परिजनों का आरोप है कि होटल संचालक ने पोस्टमार्टम कराए बिना ही निजी एंबुलेंस से शव सीधे रेपुरा गांव भेज दिया। शव गांव पहुंचने पर परिजनों को मामला संदिग्ध प्रतीत हुआ, जिसके बाद वे शव को लेकर पोरसा थाने पहुंचे और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की।
पुलिस ने शुरू की जांच
सूचना मिलने पर पोरसा थाना पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। युवक की मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। फिलहाल इस मामले में मौत के कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
यह भी पढ़े: 30 साल बाद जवान बेटे की कब्र खोदने पहुंचे पिता, मिला ऐसा नजारा कि हर कोई रह गया हैरान