प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

नर्मदापुरम आईजी मिथलेश शुक्ला को...

नर्मदापुरम आईजी मिथलेश शुक्ला को सागर जोन का अतिरिक्त प्रभार की जिम्मेदारी

भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार ने पुलिस प्रशासन में एक महत्वपूर्ण बदलाव करते हुए नर्मदापुरम जोन के आईजी (Inspector General) मिथलेश शुक्ला को...

नर्मदापुरम आईजी मिथलेश शुक्ला को सागर जोन का अतिरिक्त प्रभार की जिम्मेदारी

नर्मदापुरम आईजी मिथलेश शुक्ला को सागर जोन का अतिरिक्त प्रभार की जिम्मेदारी |

भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार ने पुलिस प्रशासन में एक महत्वपूर्ण बदलाव करते हुए नर्मदापुरम जोन के आईजी (Inspector General) मिथलेश शुक्ला को सागर जोन की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी है। राज्य के गृह विभाग द्वारा इस संबंध में औपचारिक आदेश जारी कर दिए गए हैं।

​मिथलेश शुक्ला 2006 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। वर्तमान में आईजी, नर्मदापुरम जोन हैं।  नर्मदापुरम के साथ-साथ अब वे सागर जोन के आईजी का अतिरिक्त कार्यभार भी संभालेंगे। मालूम हो कि सागर जोन की आईजी हिमानी खन्ना के 31 मार्च (2026) को सेवानिवृत्त (Retire) होने के बाद यह पद रिक्त हो गया था।

अनुभवी अधिकारी हैं मिथलेश कुमार

प्रशासनिक व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए सरकार ने यह निर्णय लिया है। मिथलेश शुक्ला, जो कि एक अनुभवी आईपीएस अधिकारी हैं, अब दोनों महत्वपूर्ण जोन की सुरक्षा और कानून व्यवस्था की निगरानी करेंगे। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/aja-students-to-get-10000-airbus-starts-in-ujjain/155515

Related to this topic: