नरसिंहपुर में अवैध शराब के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए स्कूटी सवार एक तस्कर को दबोच लिया और उसके पास से 7 पेटी अंग्रेजी शराब जब्त की।
नरसिंहपुर (मध्यप्रदेश)। सागर जिले में शराब पीने से हुई लोगों की मौत के बाद नरसिंहपुर जिले के विभिन्न पुलिस थानों में दिन रात एक कर पुलिस द्वारा अवैध शराब के खिलाफ लगातार कार्यवाही जारी है। पुलिस द्वारा महुआ से बनाई जाने वाली शराब एवं अवैध रूप से बिक रही शराब पर ताबड़तोड़ कार्रवाई की जा रही है जिसके चलते शराब कारोबारियों मैं हड़कंप की स्थिति देखी जा रही है।
7 पेटी अंग्रेजी शराब जब्त
जानकारी अनुसार बीती रात को कोतवाली पुलिस ने 7 पेटी अंग्रेजी शराब जब्त कर बड़ी कार्रवाई की है पुलिस ने बताया है कि मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति छिंदवाड़ा ब्रिज की ओर से भारी मात्रा में अवैध शराब लेकर नरसिंहपुर शहर की ओर आ रहा है। सूचना पर तत्काल घेराबंदी कर बैघ बाबू के बगीचा के पास स्कूटी सवार विवेक रैकवार पिता लालचंद, उम्र 38 वर्ष, निवासी बेलापुरकर वार्ड, नरसिंहपुर को पकड़ा गया।
करीब ₹1.50 लाख मशरूका के साथ आरोपी गिरफ्तार
तलाशी में स्कूटी की डिक्की ओर बोरी से 07 पेटी अंग्रेजी शराब (गोवा एवं रम) बरामद हुई। आरोपी के कब्जे से शराब सहित 02 मोबाइल फोन एवं 01 स्कूटी, कुल करीब ₹1.50 लाख का मशरूका जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के विरुद्ध थाना कोतवाली में धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
एक महिला सहित चार लोगों से महुआ का लहान कराया नष्ट
तो वही गोटेगांव पुलिस ने भी 1000 किलोग्राम महुआ लाहन नष्ट किया है वही 75 लीटर कच्ची शराब जब्त कर कार्रवाई की है पुलिस ने बताया है कि सूचना प्राप्त हुई थी की झोतेश्वर पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम सोहजनी में बड़ी मात्रा में अवैध रूप से शराब बनाए जाने का कार्य चल रहा है।
लगभग 75 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त
जिसकी सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और गांव में निवासरत कुछ लोगों के घरों में दबिश दी गई जहां पर अजोध्याबाई पति स्व. जयराम गोंड, उम्र 42 वर्ष, निवासी ग्राम सौहजनी, सुदीप ठाकुर पिता हाकम सिंह ठाकुर, उम्र 37 वर्ष, निवासी ग्राम सौहजनी, परशुराम सिंह गोंड पिता स्व. इमारत सिंह गोंड, उम्र 55 वर्ष, निवासी ग्राम सौहजनी, भारत ठाकुर पिता खेतसिंह ठाकुर, उम्र 61 वर्ष, निवासी ग्राम सौहजनी के कब्जे से पुलिस ने कार्यवाही के दौरान लगभग 75 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त की गई।
यह भी पढ़ेंः आकाश आनंद ने सोशल मीडिया बायो में फिर किया बदलाव, अब बने 'पार्टी समर्थक'