प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

एक करोड़ का इनामी नक्सली हिडमा ढेर..

नक्सलवाद पर प्रहार, एक करोड़ का इनामी नक्सली हिडमा ढेर

Andhra Pradesh : आंध्र प्रदेश के एलूरी सीताराम राजू जिले में मंगलवार सुबह नक्सलियों को खत्म करने के अभियान के तहत बड़ी सफलता मिली। सुरक्षाबलों ने नक्सल कमांडर माड़वी हिड़मा (44) को मुठभेड़ में मार..

नक्सलवाद पर प्रहार एक करोड़ का इनामी नक्सली हिडमा ढेर

नक्सलवाद पर प्रहार, एक करोड़ का इनामी नक्सली हिडमा ढेर |

Andhra Pradesh : आंध्र प्रदेश के एलूरी सीताराम राजू जिले में मंगलवार सुबह नक्सलियों को खत्म करने के अभियान के तहत बड़ी सफलता मिली। सुरक्षाबलों ने नक्सल कमांडर माड़वी हिडमा (44) को मुठभेड़ में मार गिराया। हिड़मा सीपीआई (माओवादी) की पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी की बटालियन-1 का प्रमुख, केंद्रीय समिति का सदस्य और दंडकारण्य जोनल कमिटी का सेक्रेटरी था। 

उसके साथ उसकी पत्नी रानी उर्फ राजे औऱ चार बाडीगार्ड भी मारे गए हैं। ढाई दशक से बक्सर में सक्रिये हिड़मा झीरम घाटी हमले सहित 26 बड़े हमलों का मास्टरमाइंड माना जाता है। एक करोड़ के इनामी हिडमा की मौत को छत्तीसगढ़ पुलिस ने उग्रवाद के ताबूत में आखिरी कील बताया। ग्रेनेड व लॉन्चर जैसे हथियार बनाने से शुरुआत, नक्सलियों के लड़ने का तरीका बदला, छत्तीसगढ़ के सुकमा के पुवर्ती गांव का हिड़मा में माओवादी संगठन का सबसे खतरनाक चेहरा बन गया।

नक्सलियों के बीच उसे मड़वी, हिंदमाल्लु, संतोष जौसे कई नामों से जाना जाता था। पहले वह माओवादी संगठन की हथियार बनाने वाले शाखा में था। जहां उसने नए तरीके से बंदकें, ग्रेनेड और लॉन्चर बनाए। इससे उनसे नक्सलियों के लड़ने का तरीका बदला। उसे 2008-9 में पीएलजीए बटालियन का नंबर-1 का कमांडर बनाया गया। इसके बाद वह दंडकारण्य स्पेशन जोनल कमेटी का सदस्य औऱ 2023-24 में सेंट्रल कमेटी का सदस्य बना। नक्सलियों में वह सबसे कम उम्र में सेंट्रल कमेटी का सदस्य बनने वाला पहला व्यक्ति था। 

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/272-celebrities-targeted-rahul-and-congress/98167

Delhi : नई दिल्ली। देश के 272 प्रबुद्ध नागरिकों ने विपक्ष के नेता राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी की ओर से चुनाव आयोग जैसी संवैधानिक संस्थाओं को कथित तौर पर बदनाम करने के प्रयासों की आलोचना की है। उन्होंने इसके लिए एक खुला पत्र लिखा है। पत्र लिखने वालों में 16 न्यायाधीश, 123 सेवानिवृत्त नौकरशाह और 133 सेवानिवृत्त सशस्त्र बल अधिकारी शामिल हैं। 

Related to this topic: