NDA Bihar Manifesto 2025 : बिहार विधानसभा चुनाव के लिए एनडीए ने घोषणापत्र जारी किया है. इस घोषणा पत्र में एनडीए ने 1 करोड़ नौकरी देने का वादा किया है...
बिहार विधानसभा चुनाव के लिए एनडीए ने जारी किया घोषणापत्र, 1 करोड़ नौकरियां, एमएसपी की गारंटी सभी फसलों के लिए.. |
NDA Bihar Manifesto 2025 : बिहार विधानसभा चुनाव के लिए एनडीए ने घोषणापत्र जारी किया है. इस घोषणा पत्र में एनडीए ने 1 करोड़ नौकरी देने का वादा किया है. हर जिले में फैक्ट्री व 10 नए औद्योगिक पार्के के निर्माण का वादा किया है. इस घोषणा पत्र के अनुसार 1 करोड़ महिलाएं लखपति दीदी बनेंगी.
बता दें कि बिहार के सीएम नीतीश कुमार, केंद्रीय मंत्री और हिन्दुस्तानी आवाम पार्टी के संरक्षक जीतन राम मांझी, केंद्रीय मंत्री और भाजपा प्रमुख जेपी नड्डा, राष्ट्रीय लोक मोर्चा प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास पासवान) प्रमुख चिराग पासवान,शामिल हुए.
6 और 11 नवंबर को वोटिंग
चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है. 6 और 11 नवंबर को वोटिंग होगी. दो चरणों में चुनाव होंगे, पहले चरण में 18 जिलों के 121 सीटों पर होगी. इसमें गोपालगंज, सीवान, सारण, वैशाली, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सहरसा, मधेपुरा, खगड़िया, मुंगेर, बेगूसराय, लखीसराय, शेखपुरा, नालंदा, पटना, भोजपुर, बक्सर शामिल है. दूसरे चरण में 20 जिलों के 122 सीटों पर होगी. इसमें पश्चिम चंपारण, पूर्वी, चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, सुपौल, मधुबनी, अररिया, कशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, बांका, जमुई, नवादा, गया, जहानाबाद, अरवल, औरंगाबाद, रोहतास शामिल है.
सम्राट चौधरी ने कहा कि अति पिछड़ा वर्ग को आर्थिक और सामाजिक बल देना बेहद जरूरी है. अति पिछड़ा वर्ग की विभिन्न श्रेणियों को 10 लाख रुपये की आर्थिक मदद दी जाएगी. सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि सुप्रीम कोर्ट के एक सेवानिवृत्त न्यायाधीश की अध्यक्षता में हम एक उच्च स्तरीय समिति का गठन करेंगे, जो अति पिछड़ा वर्ग के अंतर्गत आने वाले विभिन्न समुदायों की सामाजिक और आर्थिक स्थिति का आकलन करेगी और इन समुदायों के उत्थान के लिए सरकार को सुझाव देगी.

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/hcl-cofounder-indian-data-reached-china/95974