प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

नीमच कलाकार ने तुलसी पर उकेरी हनुमान चालीसा

अद्भुत, नीमच के कलाकार ने तुलसी के पत्तों पर उकेरी हनुमान चालीसा

नीमच। जिले के कुड़ोद गांव के Micro Artist राहुल देव लोहार ने एक अनोखा कारनामा किया है। उन्होंने गोस्वामी तुलसीदास द्वारा रचित पूरी हनुमान चालीसा को तुलसी के 14 पत्तों पर लिखकर हैरान कर दिया है।

अद्भुत नीमच के कलाकार ने तुलसी के पत्तों पर उकेरी हनुमान चालीसा

Indian Artists |

नीमच। जिले के कुड़ोद गांव के Micro Artist राहुल देव लोहार ने एक अनोखा कारनामा किया है। उन्होंने गोस्वामी तुलसीदास द्वारा रचित पूरी हनुमान चालीसा को तुलसी के 14 पत्तों पर लिखकर हैरान कर दिया है। कलाकार का दावा है कि उन्होंने इन सूक्ष्म अक्षरों को लिखने के लिए किसी भी आवर्धक लेंस (Lens) का उपयोग नहीं किया है। इस पूरी कलाकृति को तैयार करने में उन्हें लगभग 18 घंटे का समय लगा।

​14 पत्तों पर 84 पंक्तियाँ लिखी

हनुमान चालीसा की सभी 84 पंक्तियों को बड़ी ही सटीकता के साथ 14 अलग-अलग तुलसी के पत्तों पर उकेरा गया है। ​राहुल देव ने इस कार्य के लिए पूरी तरह पारंपरिक और प्राकृतिक तरीकों का इस्तेमाल किया है। इसमं उन्होंने घी के दीपक से निकलने वाले काजल को एक प्राकृतिक बाइंडिंग एजेंट के साथ मिलाकर स्याही तैयार की। लिखने के लिए मात्र एक बाल (Single hair) जितने बारीक ब्रश का प्रयोग किया गया। पत्तों को सड़ने या खराब होने से बचाने के लिए उन पर चंदन के पेस्ट का लेप लगाया गया और अंत में उन्हें जिलेटिन में सुरक्षित (Preserve) किया गया।

इसलिए खास है यह प्रयास

​राहुल देव लोहार का कहना है कि दुनिया में तुलसी के पत्तों पर पूरी हनुमान चालीसा लिखने का यह पहला मामला है। उन्होंने तुलसी के पत्तों को इसलिए चुना क्योंकि हनुमान जी को तुलसी अत्यंत प्रिय है और हनुमान चालीसा के रचयिता का नाम भी 'तुलसीदास' है।

यह भी पढ़े: अचलेश्वर मंदिर में दान पेटी से बड़ी रकम मिली

https://www.primenewsnetwork.in/state/huge-donation-found-in-achaleshwar-temple/154347