प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

NEET Counselling : फर्जी तरीके से प्रवेश लेने ..

NEET Counselling : फर्जी तरीके से प्रवेश लेने वाले 8 उम्मीदवार को किया ब्लैकलिस्ट

Madhya Pradesh : भोपाल। नीट यूजी लेवल काउंसलिंग के मप्र अप राउंड में अब 8 उम्मीदवारों को सीट आवंटन नहीं दिया जाएगा। चिकित्सा चिकित्सा संचालनालय ने इन उम्मीदवारो को ब्लैकलिस्ट कर दिया है..

neet counselling  फर्जी तरीके से प्रवेश लेने वाले 8 उम्मीदवार को किया ब्लैकलिस्ट

NEET Counselling : फर्जी तरीके से प्रवेश लेने वाले 8 उम्मीदवार को किया ब्लैकलिस्ट |

Madhya Pradesh : भोपाल। नीट यूजी लेवल काउंसलिंग के मप्र अप राउंड में अब 8 उम्मीदवारों को सीट आवंटन नहीं दिया जाएगा। चिकित्सा चिकित्सा संचालनालय ने इन उम्मीदवारो को ब्लैकलिस्ट कर दिया है। बुधवार को सीटों का आवंटन होना है. लेकिन इन नामों को लिस्ट से बाहर कर दिया गया है। संचनालय के अनुसार, इन उम्मीदवारों ने पहले और दूसरे राउंड में फर्जी दस्तावेज से मेडिकल कालेज में प्रवेश लिया था। जांच में दस्तावेज  कूटरचित पाये जाने के बाद कालेजों ने उनके एडमिशन रद्द कर दिये हैं। अब उनका नाम भी वेबसाइट पर सार्वजनिक कर दिया गया है। 

जिन उम्मीदवारों को ब्लैकलिस्ट किया गया है, वे हैं-अर्जुन कुमार यादव जिन्होंने 495 स्कोर किया था और रैंक 1396 था , एसटी (जीएस कोटा) में गड़बड़ी की थी। सिंघु राज का 458 स्कोर था, 2894 रैंक था और फ्रीडम फाइटर कोटा में गड़बड़ी की थी। खुशी का स्कोर 452 था, रैंक 3136 था, एसटी कोटे में गड़बड़ी की थी। 
गौतल पथारिया का स्कोर 373 था, 6463 रैंक था और जीएस कोटा एसटी में गड़वड़ी की थी। 

अविनाश कुमार राज का स्कोर 225 था

अविनाश कुमार राज का स्कोर 225 था, 12498 रैंक था और फ्रीडम फाइटर कोटा में गड़बड़ी की थी। अनन्या राज का स्कोर 216 था, और फ्रीडम फाइटर कोटा में गड़बड़ी की थी। कृष्णकांत गुप्ता का 205 स्कोर था, 13182 रैंक था और फ्रीडम फाइटर कोटा में गड़बड़ी की थी। मीमांषा शर्मा का 205 स्कोर था, 13189  रैंक था और फ्रीडम फाइटर कोटा में गड़बड़ी की थी। 

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/geeta-will-be-taught-in-police-training-schools-in-madhya-pradesh-adg-training/96971

MadhyaPradesh : भोपाल। मध्य प्रदेश के पुलिस प्रशिक्षण स्कूलों में नये आरक्षकों को रामायण के साथ अब गीता का पाठ भी पढ़ाया जाएगा। ट्रेनिंग शाखा ने राज्य के आठों सेंटर को निर्देश दिया है कि रंगरुटों के लिए गीता पाठ सेशन शुरू किया जाए। इससे उन्हें नेक और अनुशासित जीवन की सीख मिलेगी। यह आदेश एडिशनल डायरेक्टर जनरल आफ पुलिस (प्रशिक्षण) राजा बाबू सिंह ने 3 नवंबर को जारी किया। मालूम हो कि ट्रेनिग स्कूल में 4000 युवक व युवतियां नौ महीने की कांस्टेबल का प्रशिक्षण ले रहे हैं। 

Related to this topic: