वित्तीय वर्ष 2026-2027 के लिए लागू होने वाली नई प्रॉपर्टी गाइडलाइन के साथ ही इंदौर की कई पुरानी और नई कॉलोनियों में रजिस्ट्री की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
इंदौर। शहर के प्रॉपर्टी बाजार और घर खरीदने की योजना बना रहे लोगों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। वित्तीय वर्ष 2026-2027 के लिए लागू होने वाली नई प्रॉपर्टी गाइडलाइन के साथ ही इंदौर की कई पुरानी और नई कॉलोनियों में रजिस्ट्री की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
91 कॉलोनियां पहले ही शामिल
नई गाइडलाइन के प्रभावी होने से पहले ही इंदौर की प्रॉपर्टी लिस्ट में 91 नई कॉलोनियों को शामिल किया जा चुका है। बताया जा रहा है कि आगामी अप्रैल महीने में 10 और नई कॉलोनियों को इस गाइडलाइन का हिस्सा बनाया जाएगा। इन कॉलोनियों के गाइडलाइन में शामिल होते ही वहां लंबे समय से अटकी हुई रजिस्ट्री की अनुमति मिल जाएगी। इससे उन प्लॉटधारकों और खरीदारों को बड़ी राहत मिलेगी जो अपनी प्रॉपर्टी के कानूनी दस्तावेज (रजिस्ट्री) नहीं बनवा पा रहे थे।
101 प्रस्ताव मुख्यालय भेजा
इंदौर पंजीयन विभाग (Registration Department) ने कुल 101 कॉलोनियों का प्रस्ताव मुख्यालय भेजा था। फरवरी माह में भेजी गई इस लिस्ट में से फिलहाल 91 कॉलोनियों को मंजूरी मिल चुकी है। शेष 10 कॉलोनियों में कुछ तकनीकी विसंगतियां होने के कारण उन्हें मुख्यालय स्तर पर रोका गया था, जिन्हें अब अप्रैल की नई गाइडलाइन में सुधार के साथ शामिल किया जाएगा।नई गाइडलाइन लागू होने के बाद इन कॉलोनियों के निवासी आधिकारिक तौर पर अपनी संपत्तियों का पंजीकरण (Registry) करवा सकेंगे, जिससे क्षेत्र के रियल एस्टेट कारोबार में भी तेजी आने की उम्मीद है।
यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/massive-fire-guts-plastic-factory-on-indores-sanwer-road/151104
इंदौर के प्लास्टिक फैक्ट्री में भीषण आग, इलाके में काले धुआं से भरा आसमान