प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

डायग्नोस्टिक सेवाओं का भी उद्घाटन

लोहिया अस्पताल परिसर में रैन बसेरा भवन का शिलान्यास, होगी 510 बेड की क्षमता

डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान के शहीद पथ स्थित राम प्रकाश गुप्ता मेमोरियल मातृ एवं शिशु रेफरल चिकित्सालय में रोगियों व उनके परिजनों को ठहरने के लिए अब परेशान नहीं होना पड़ेगा।

लोहिया अस्पताल परिसर में रैन बसेरा भवन का शिलान्यास होगी 510 बेड की क्षमता

New Patient Hostel Inaugurated at Dr. Ram Manohar Lohia Hospital |

लखनऊ। डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान के शहीद पथ स्थित राम प्रकाश गुप्ता मेमोरियल मातृ एवं शिशु रेफरल चिकित्सालय में रोगियों व उनके परिजनों को ठहरने के लिए अब परेशान नहीं होना पड़ेगा। रोगियों और परिजनों के लिए परिसर में रैन बसेरा भवन बनेगा। मंगलवार को राज्यपाल आनंदी बेन पटेल व डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने रैन बसेरा का भूमि पूजन एवं शिलान्यास किया। साथ ही डायग्नोस्टिक सेवाओं का भी शुभारंभ किया।

मरीजों को उच्च गुणवत्ता इलाज के लिए सुविधाओं का विस्तार

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि प्रदेश में लगातार स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर हो रही हैं। रोगियों को उनके घर के निकट इलाज उपलब्ध कराने की दिशा में प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए नए अस्पताल व मेडिकल कॉलेज बनाए जा रहे हैं। डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान के राम प्रकाश गुप्ता मेमोरियल मातृ एवं शिशु रेफरल चिकित्सालय में रोगियों का दबाव लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में रोगियों को उच्च कोटि का इलाज मिल सके, इस दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं। अभी तक रेफरल चिकित्सालय के रोगियों को सीटी स्कैन, एमआरआई, एक्स-रे एवं अल्ट्रासाउंड जैसी आवश्यक जांचों के लिए अन्य परिसर अथवा दूरस्थ स्थानों पर जाना पड़ता था। जिससे इलाज में विलम्ब होता था। डायग्नोस्टिक सुविधाओं को मातृ शिशु चिकित्सालय में बढ़ाया जाएगा ताकि एक ही स्थान पर रोगियों को इलाज के साथ जांच की सुविधा भी मिल सके।

PRA भवन में 510 बेड और आधुनिक सुविधाएं होंगी उपलब्ध

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि 24.86 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाले पीआरए भवन का भूमि पूजन राज्यपाल ने किया। लगभग 510 बेड क्षमता वाले इस पीआरए / रैन बसेरा भवन का निर्माण होगा। इससे दूर-दराज से आने वाले रोगियों के परिजनों को सुरक्षित, स्वच्छ एवं सम्मानजनक ठहराव की सुविधा प्राप्त होगी। इसमें कुल 45 कमरों में 90 बेड की व्यवस्था होगी। साथ ही डॉरमेटरी में 420 बेड की उपलब्धता होगी। रसोई, डायनिंग हॉल, लाण्ड्री, 02 लिफ्ट, भोजन व्यवस्था, लिफ्ट तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं का समुचित प्रावधान किया गया है।

नए 1000-बेड अस्पताल को मिली स्वीकृति

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने जानकारी दी कि शहीद पथ स्थित कैम्पस में 1000 बेड के ब्रॉड स्पेशिलिटी सेवाओं का अस्पताल स्वीकृत हो गया है। यहां 100 शैय्या के क्रिटिकल केयर ब्लॉक हास्पिटल का निर्माण कार्य तेजी से हो रहा है। साथ ही 888 कमरों का बॉयज तथा गर्ल्स हॉस्टल का कार्य भी प्रगति में है। स्पोर्टस कॉप्लेक्स, नर्सिंग कॉलेज इत्यादि कार्य निर्माणाधीन हैं। कार्यक्रम में राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह, निदेशक, डॉ. राममनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान प्रो. सीएम सिंह, सीएमएस, मातृ एवं शिशु रेफरल सेंटर डॉ. श्रीकेश, सीएमएस डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान डॉ. विक्रम सिंह, डॉ. सुब्रत, डॉ. भुवन चंद्र, डॉ. प्रद्युमन एवं अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/india/cabinet-holds-first-meeting-at-seva-teerth-kerala-renamed-keralam/145583

सेवा तीर्थ में केंद्रीय मंत्रिमंडल की पहली बैठक, केरल का नाम बदलकर 'केरलम' करने को मंजूरी

Related to this topic: