प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

औरंगाबाद में चालकों के लिए नए नियम लागू!

बिहार : औरंगाबाद में चालकों के लिए नए नियम लागू! अब रंग बताएगा ऑटो का रूट

औरंगाबाद: जिला पदाधिकारी अभिलाषा शर्मा के निदेशानुसार जिला परिवहन पदाधिकारी सुनंदा कुमारी की...

बिहार  औरंगाबाद में चालकों के लिए नए नियम लागू अब रंग बताएगा ऑटो का रूट

बिहार : औरंगाबाद में चालकों के लिए नए नियम लागू! अब रंग बताएगा ऑटो का रूट |

औरंगाबाद: जिला पदाधिकारी अभिलाषा शर्मा के निदेशानुसार जिला परिवहन पदाधिकारी सुनंदा कुमारी की अध्यक्षता में औरंगाबाद जिले में बढ़ती जाम की समस्या से निजात दिलाने, यातायात संचालन को सुरक्षित एवं सुचारू बनाने तथा ऑटो परिचालन व्यवस्था को व्यवस्थित करने के उद्देश्य से ऑटो एसोसिएशन के प्रतिनिधियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक में जिले में संचालित ऑटो वाहनों के लिए निर्धारित रूट के अनुसार परिचालन सुनिश्चित करने पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में कुल 7 रूट निर्धारित करने का निर्णय लिया गया तथा प्रत्येक रूट के लिए अलग-अलग रंग (कलर कोडिंग) निर्धारित किया जाएगा। सभी ऑटो चालकों को अपने निर्धारित रूट के अनुसार रंग कोड का पालन करना अनिवार्य होगा, जिससे यात्रियों को रूट की पहचान करने में सुविधा होगी तथा यातायात व्यवस्था अधिक प्रभावी एवं व्यवस्थित बन सकेगी। 

इसके लिए आवेदन पत्र जारी किया जाएगा। इच्छुक ऑटो स्वामियों को निर्धारित प्रपत्र में आवेदन करना होगा तथा रूट का आवंटन “पहले आओ, पहले पाओ” के आधार पर किया जाएगा। आवेदन प्राप्ति के लिए 7 दिनों की समय-सीमा निर्धारित की गई है।

निर्धारित रूटों के अंतर्गत रमेश चौक (महाकाल मंदिर) से कर्मा भगवान पुलिस लाइन, रमेश चौक (महाकाल मंदिर) से जसोईया मोड़, रमेश चौक (बद्रीनाथ मार्केट) से रामाबाँध बस स्टैंड, रमेश चौक (बद्रीनाथ मार्केट) से सिन्हा कॉलेज, रमेश चौक (बद्रीनाथ मार्केट) से फारम तक, काली क्लब से कुशवाहा नगर एवं वापस गुप्ता हॉल होकर काली क्लब (वन-वे) तथा धर्मशाला से यमुना नगर एवं वापस धर्मशाला तक रूट निर्धारित किए गए हैं।

प्रशासन द्वारा सभी ऑटो चालकों एवं वाहन मालिकों से अपील की गई कि वे निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने में सहयोग करें। बैठक में ऑटो एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने प्रशासन के इस निर्णय का स्वागत करते हुए व्यवस्था को सफल बनाने में पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। बैठक में सभी मोटरयान निरीक्षक, सभी प्रवर्तन अवर निरीक्षक तथा टेम्पू एसोसिएशन के अध्यक्ष/सचिव सच्चिदानन्द सिंह एवं आनन्द कुमार सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/world/iran-amerika-very-near-to-shakehand/207226

Related to this topic: