प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

सड़क किनारे मिला नवजात का शव

सड़क किनारे नवजात का शव मिलने से सनसनी, CCTV से जांच में जुटी पुलिस

मोतिहारी के तुरकौलिया में सड़क किनारे नवजात का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस और FSL टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। शव वहां कैसे पहुंचा, इसकी जांच के लिए पुलिस CCTV फुटेज खंगाल रही है।

सड़क किनारे नवजात का शव मिलने से सनसनी cctv से जांच में जुटी पुलिस

सड़क किनारे मिला नवजात का शव |

मोतिहारी: तुरकौलिया मुख्य चौक के पास अस्पताल रोड में सड़क किनारे नवजात बच्चे का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। बताया जा रहा है कि शव को कुत्ते नोच रहे थे, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

नवजात का शव मिलने से हड़कंप

सूचना मिलते ही तुरकौलिया पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाया। टीम द्वारा घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। स्थानीय ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि आसपास संचालित कुछ निजी क्लिनिकों में कथित रूप से अवैध गर्भपात के बाद नवजात के शव को सड़क किनारे फेंका गया होगा। हालांकि, ग्रामीणों द्वारा लगाए जा रहे इन आरोपों की पुलिस ने अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

पुलिस अब नवजात के शव को सड़क किनारे फेंके जाने की घटना के पीछे की वास्तविक वजह का पता लगाने में जुटी है। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं, ताकि संदिग्ध गतिविधियों और शव को वहां छोड़ने वाले व्यक्ति की पहचान की जा सके। पुलिस का कहना है कि जांच और साक्ष्यों के आधार पर ही पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। 

ये भी पढ़ें- डीमैट 2.0 से टोकनाइज्ड बॉन्ड का तुरंत निपटान, घटेगा सेटलमेंट का समय और जोखिम
 

Related to this topic: