प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

कोरबा में नवविवाहिता की...

कोरबा में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, घर में फंदे पर लटका मिला शव

कोरबा के मानिकपुर चौकी क्षेत्र में एक 26 वर्षीय नवविवाहिता का शव उसके घर पर लोहे के एंगल से चुन्नी के फंदे पर लटकती हुआ मिला। मृतका की पहचान प्रीति उर्फ बेबी के रूप में हुई है।

कोरबा में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत घर में फंदे पर लटका मिला शव

Newly Married Woman Found Hanging at Home in Korba |

कोरबा (छत्तीसगढ़)। कोरबा जिला मुख्यालय के मानिकपुर चौकी क्षेत्र अंतर्गत कृष्णा नगर बस्ती में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां 26 वर्षीय एक नवविवाहिता का शव उसके घर पर लोहे के एंगल से चुन्नी के फंदे पर लटकती हुई मिली। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतका की पहचान प्रीति उर्फ बेबी के रूप में हुई है। इस हादसे के बाद उसके 3 साल के मासूम बच्चे के सिर से मां का साया हमेशा के लिए उठ गया है।

​प्रेम विवाह के बाद बनी थी दूसरी पत्नी

​जानकारी के अनुसार, मृतका प्रीति ने प्रेम विवाह किया था और वह अपने पति की दूसरी पत्नी थी। हालांकि, मौत के कारणों और परिस्थितियों को लेकर अभी स्थिति पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो पाई है। घटना की सूचना मिलने के बाद मानिकपुर चौकी पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया।

​सूचना के बाद भी नहीं पहुंचे मायके वाले

​चौंकाने वाली बात यह है कि घटना की जानकारी मिलने के बाद भी मृतका के मायके (परिजनों) से कोई भी सदस्य मौके पर या अस्पताल नहीं पहुंचा। मानिकपुर चौकी पुलिस ने संबंधित थाने के माध्यम से मृतका के परिजनों को फोन पर इस दुखद घटना की सूचना दे दी है लेकिन उनके न पहुंचने के कारणों का पता नहीं चल सका है।

​फोरेंसिक टीम और तहसीलदार की मौजूदगी में जांच शुरू

कोरबा सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी ने बताया कि मामला नवविवाहिता से जुड़ा होने के कारण पुलिस प्रशासन इसे बेहद गंभीरता से ले रहा है। चूंकि मामला नवविवाहिता की मौत से जुड़ा है, इसलिए नियमानुसार तहसीलदार के समक्ष पंचनामा और बयान दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। मौत का सटीक समय और असल कारण जानने के लिए फोरेंसिक एक्सपर्ट (FSL) की टीम को भी मौके पर बुलाया गया है। हर पहलू पर बारीकी से जांच की जा रही है ताकि स्थिति स्पष्ट हो सके।

पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और फोरेंसिक जांच के बाद ही साफ हो पाएगा कि यह आत्महत्या है या इसके पीछे कोई अन्य परिस्थितियां थीं। फिलहाल पुलिस मर्ग कायम कर आगे की कानूनी कार्यवाही में जुट गई है।

यह भी पढ़ें: सेप्टिक टैंक में जहरीली गैस से एक मजदूर की मौत, तीन की हालत गंभीर

Related to this topic: