प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम

गैस नहीं मिलने पर भड़के उपभोक्ता

औरंगाबाद में गैस एजेंसी पर कालाबाजारी का आरोप, नाराज उपभोक्ताओं ने NH-139 किया जाम

सदर प्रखंड में सोमवार को जम्होर कुमार गैस एजेंसी के संचालक के खिलाफ उपभोक्ताओ का गुस्सा उस वक्त भड़क उठा, जब लोगों को पंक्ति में लगे होने के बावजूद गैस नहीं मिल पाया।

औरंगाबाद में गैस एजेंसी पर कालाबाजारी का आरोप नाराज उपभोक्ताओं ने nh-139 किया जाम

NH-139 Blocked Over LPG Shortage and Black Marketing Claims |

औरंगाबाद (बिहार)। सदर प्रखंड में सोमवार को जम्होर कुमार गैस एजेंसी के संचालक के खिलाफ उपभोक्ताओ का गुस्सा उस वक्त भड़क उठा, जब लोगों को पंक्ति में लगे होने के बावजूद गैस नहीं मिल पाया। हालांकि कालाबाजारी के लिए एक-दूसरे वाहन से काफी संख्या में घरेलू गैस अन्यत्र भेजा जाने लगा। इसी बीच दर्जनों लोगों ने न सिर्फ डीएम से शिकायत की, बल्कि एसडीओ, बीडीओ को मोबाइल फोन से गैस नहीं मिलने की सुचना दी।

अधिकारियों की अनदेखी के बाद सड़क पर उतरे लोग

जब कोई अधिकारी इसे संज्ञान में नहीं लिया तो लोगों ने NH-139 पर गैस सिलेंडर रख कर सड़क को पूर्ण रूप से जाम कर दिया। जिसमें सड़कों पर वाहन कतार में खड़े हो गए। इसके बाद जम्होर थानाध्यक्ष दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और सड़क जाम को बहाल करने की कोशिश की लेकिन कोई सुनने को तैयार नहीं थे।

मौके पर पहुंचे आपूर्ति पदाधिकारी

इसके बाद उन्होंने इसकी सूचना प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को दिया। प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी मौके पर पहुंचे और लोगों को काफी समझाने बुझाने का प्रयास किया। लेकिन लोगों का कहना था कि पिछले 15 दिन से गैस नहीं मिल रहा हैं और एजेंसी संचालक के द्वारा गैस को ऊंचे दाम पर बाजार में खुलेआम बेचा जा रहा है।

कार्रवाई के आश्वासन के बाद शांत हुआ हंगामा

इस पर आपूर्ति पदाधिकारी ने कहा कि आप सभी को गैस अभी मिलेगा और एजेंसी संचालक के खिलाफ करवाई की जाएगी, तब जाकर लोग शांत हुए। हालांकि इस संबंध में गैस संचालक से इस संबंध में बात नहीं हो सकी इसलिए उनका पक्ष नहीं रखा जा सका है।

यह भी पढ़ें: कोरबा पंचायत उपचुनाव में मतदान जारी, जेल में बंद मुश्ताक अहमद की उम्मीदवारी बनी चर्चा का केंद्र

Related to this topic: