मालदा जिले के कालियाचक के मोथाबाड़ी इलाके में न्यायिक अधिकारियों को बंधक बनाए जाने के मामले की NIAने जांच शुरू कर दी है। NIA को 6 अप्रैल तक अपनी रिपोर्ट सुप्रमी कोर्ट को दे देना है।
कोलकाता। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के अनुसार चुनाव आयोग के आदेश पर एनआईए अधिकारी पश्चिम बंगाल के मालदा जिले के तहत कालियाचक के मोथाबाड़ी इलाके में पहुंच कर न्यायिक अधिकारियों को बंधक बनाए जाने और उन पर गमले की घटना की जांच शुरू कर दी है। एनआईए को 6 अप्रैल तक सुप्रीम कोर्ट को अपनी रिपोर्ट दे देना है। इधर, राज्य की सीआईडी ने घटना के लिए उकसानी देने के आरोप में एआईएमआईएम के नेता व वकील मुफकेरूल इस्लाम को बागडोगरा हवाई अड्डे से गिरफ्तार किया है।
न्यायिक अधिकारियों को बंधक बनाने का है मामला
गौरतलब है कि विचाराधीन वोटरों के कागजातों की जांच कर रहे तीन महिला समेत सात न्यायिक अधिकारियों को कालियाचक के मोथाबाड़ी में बुधवार को शाम के बाद से देर रात तक बंधक बना कर रखा गया था। जब मालदा के एसपी के नेतृत्व में जिले के पुलिस और केंद्रीय बल उन्हें मुक्त कराया तो न्यायिक अधिकारियों के वाहनों पर हमला किया गया। उनके वहनों में तोडफोड़ की गई।
उकसाने के आरोप में AIMIM नेता गिरफ्तार
सुप्रीम कोर्ट ने इस घटना पर कड़ा रूख अख्तियार किया है। राज्य पुलिस ने घटना से संबंधित 18 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सीआईडी ने एआईएमआईएम के नेता और वकील मुफकेरूल इस्लाम को उस समय गिरफ्तार किया जब वे बागडोगरा हवाई अड्डे पर थे। उन पर इलाके में सभा कर लोगों को उकसाने का आरोप है।
वोटर लिस्ट विवाद से भड़का था विरोध
पश्चिम बंगाल में चुनाव आयोग की ओर से विभिन्न समय में जारी जिन वोटरों के नाम हटाए गए हें, उन वोटर की ओर से राज्य के विभिन्न जगहों में विरोध प्रदर्शन किए जा रहे हें। उसी कड़ी में मालदा के कालियचक के मोथाबाड़ी की घटना है। राज्य की पुलिस और केंद्रीय बल मौके पर मौजूद नहीं होने की वजह से न्यायिक अधिकारियों को बंधक बनाया गया और बाद में उनके वाहनों पर हमले हुए।
यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/up-expressway-toll-rates-hiked-travel-to-get-costlier/154153
यूपी में एक्सप्रेसवे पर सफर हुआ महंगा, यूपीडा ने बढ़ाईं टोल दरें