Delhi Bomb Blast : एनआईए दिल्ली के लाल किले के पास हुए कार घमाके को लेकर बड़ी सफलता मिली है. उमर का एक अहम साथी गिरफ्तार हो गया है. जासिर को जम्मू कश्मीर के श्रीनगर से गिरफ्तार किया गया है...
दिल्ली ब्लास्ट मामले में एनआईए को मिली बड़ी सफलता, आतंकी उमर का सहयोगी पकड़ा गया |
Delhi Bomb Blast : एनआईए दिल्ली के लाल किले के पास हुए कार घमाके को लेकर बड़ी सफलता मिली है. उमर का एक अहम साथी गिरफ्तार हो गया है. जासिर को जम्मू कश्मीर के श्रीनगर से गिरफ्तार किया गया है. जासिर कश्मीर के अनंतनाग जिले के काजीगुंडा का है. बताया जा रहा है कि धमाके की साजिश में इसकी बड़ी भूमिका थी. एनआईए के मुताबिक, वह आतंकियों को तकनीकी मदद दे रहा था. वह ड्रोन में बदलाव करने की कोशिश कर रहा था. जिससे हमलों को उपयोगी बनाया जा सके.
इसी मदद के दम पर आतंकी अपने हमलों को घातक बनाने में जुट गए थे. एनआईए की जांच में यह भी पता चला कि जासिर उमर के बेहद करीब था. दोनों कार बम हमले की प्लानिंग कर रहे थे। जानकारी के मुताबिक. माना जा रहा है कि कार बम धमाके में जासिर की भूमिका अहम थी. कुछ दिन पहले दिल्ली के लाल किले के पास कार में धमाका हुआ था. फोरेंसिक जांच में पता चला था कि कार में उमर बैठा हुआ था. इस हमले में 10 लोगों की मौत और 32 लोग घायल हो गए थे.

यह भी पढे़ं : https://www.primenewsnetwork.in/india/sheikh-hasina-was-sentenced-to-death/97950
Sheikh Hasina : भारतीय विदेश मंत्रालय ने सोमवार को कहा कि भारत ने पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के संबंध में बांग्लादेश के अंतर्राष्ट्रीय अपराध न्यायाधिकरण द्वारा सुनाए गए फैसले पर ध्यान दिया है. ICT ने बांग्लादेश की पूर्व पीएम शेख हसीना को मौत की सजा सुनाई गई है. इसी पर ही भारतीय विदेश मंत्रालय की प्रतिक्रिया आई है.