गुजरात के राजकोट जिले में 6 वर्षीय मासूम बच्ची को खेत मजदूर खींचकर झाड़ियों में ले गया। दुष्कर्म के बाद उसने हैवानियत की सभी हदें पार कर दी।
Nirbhaya like brutality committed against the girl, a rod inserted into her private parts |
राजकोट। गुजरात के राजकोट जिले में आटकोट के पास कानपर गांव की सीमा में दिल्ली की निर्भया कांड जैसी क्रूर और अमानवीय घटना सामने आई है। खेत में खेल रही 6 वर्षीय मासूम बच्ची को खेत मजदूर खींचकर झाड़ियों में ले गया। दुष्कर्म के बाद उसने हैवानियत की सभी हदें पार कर दी।
घटना के कुछ घंटे बाद पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
आरोपी मध्य प्रदेश के अलीराजपुर का रहने वाला है। घटना के कुछ ही घंटे के भीतर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस कोर्ट से आरोपी की सात दिन की रिमांड की मांग करेगी।
खेत में मजदूरी करता है पीड़िता का परिवार
राजकोट ग्रामीण एसपी विजय सिंह गुर्जर ने बताया कि पीड़ित मूल रूप से दाहोद जिले की रहने वाली है। परिवार खेत में मजदूरी करता है। आरोपी ने दुष्कर्म के बाद बच्ची के प्राइवेट पार्ट में रॉड घुसा दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। बच्ची दर्द से कराहती रही, पर आरोपी उसे लहूलुहान हालत में छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने 10 टीम बनाकर 10 किलोमीटर के दायर में सीसीटीवी खंगाले। 10 सदिग्ध से पूछताछ की गई।
चॉकलेट का लालच देकर बच्ची को पानी टंकी के पीछे ले गया था आरोपी
चाइल्ड काउंसलर, महिला पुलिस और डॉक्टर की मौजूदगी में बच्ची ने आरोपी रामसिंह तेजसिंह की पहचान की। आरोपी पास के खेत में मजदूरी करता था। उसी खेत में बच्ची के माता-पिता भी काम करते थे। आरोपी ने बच्ची को चॉकलेट का लालच देकर पानी की टंकी के पीछे ले गया था। दुष्कर्म की कोशिश की पर असफल रहा तो प्राइवेट पार्ट में रॉड घोप दी। बच्ची की हालत बिगड़ता देख वह मौके से भाग गया। परिजनों ने बच्ची को अस्पताल में भर्ती काराया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी।
अलीराजपुर का रहने वाला है आरोपी
मालूम हो कि आरोपी रामसिंह (30) मध्यप्रदेश के अलीराजपुर का रहने वाला है। उसके दो बेटे और एक 13 साल की बेटी है। घटना स्थल से एफएसएल टीम ने साक्ष्य एकत्रित किये हैं। पीड़िता का मेडिकल कराया गया है। सरकार ने भी निर्देश दिया है कि मामले में शीघ्र चार्जशीट दाखिल किया जाए। इधर पुलिस को आरोपी का कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं मिला है। हालांकि पॉक्सो धारा में केस दर्ज किया गया है। रिपोर्ट के आधार पर और धाराएं जोड़ी जाएगी।
यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/commercial-inauguration-of-the-third-unit-of-tehri-pump-storage-plant-project/100761
टिहरी पंप स्टोरेज प्लांट परियोजना की तृतीय यूनिट का हुआ वाणिज्यिक शुभारंभ