प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

रुझानों में एनडीए 200 पार नितिन गडकरी की..

'समर्थन ऐतिहासिक...', रुझानों में एनडीए 200 पार.. नितिन गडकरी की प्रतिक्रिया

Election Results 2025 : रुझानों में एनडीए 200 पार कर चुकी है. महागठबंधन 33 सीटों पर है. अभी मतगणना जारी है. बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बन रही है. एनडीए के आंकड़ों पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की

समर्थन ऐतिहासिक  रुझानों में एनडीए 200 पार नितिन गडकरी की प्रतिक्रिया

'समर्थन ऐतिहासिक...', रुझानों में एनडीए 200 पार.. नितिन गडकरी की प्रतिक्रिया |

Election Results 2025 : रुझानों में एनडीए 200 पार कर चुकी है. महागठबंधन 33 सीटों पर है. अभी मतगणना जारी है. बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बन रही है. एनडीए के आंकड़ों पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की प्रतिक्रिया आई है. उन्होंने कहा कि बिहार के लोगों ने जिस तरह से एनडीए को समर्थन दिया है. वह ऐतिहासिक है. बिहार के लोगों ने डबल इंजन सरकार की ओर से किए गए विकास के लिए अपना समर्थन दिखाया है. पिछले 10 वर्षों में पीएम मोदी और नीतीश कुमार के नेतृत्व में किए गए कार्य सफल रहे हैं और जनता ने हमें जिताया है. मैं इसके लिए बिहार के लोगों को धन्यवाद देना चाहता हूं.

विजय कुमार चौधरी सरायरंजन से आगे चल रहे हैं

जानें कौन उम्मीदवार पीछे और कौन आगे?

इसके अलावा, मैथिली ठाकुर अलीनगर से आगे हो गईं हैं. विजय कुमार चौधरी सरायरंजन सीट से आगे चल रहे हैं. सम्राट चौधरी तारापुर से जीत गए हैं. विजय कुमार सिन्हा लखीसराय सीट से आगे चल रहे हैं. मंगल पांडे सिवान से आगे हैं. श्रवण कुमार नालन्दा से आगे हैं. मदन सहनी बहादुरपुर सीट से आगे चल रहे हैं. महेश्वर हजारी कल्याणपुर सीट से जीत गए हैं. रत्नेश सदा सोनबरसा सीट से आगे हैं. नितिन नबीन बांकीपुर सीट से जीते हैं. सुनील कुमार भोरे सीट से आगे हैं. सुरेंद्र मेहता बछवाड़ा सीट से आगे हैं. डॉ सुनील कुमार बिहारशरीफ सीट से आगे हैं. जिबेश कुमार जाले सीट से आगे चल रहे हैं. अनंत कुमार सिंह मोकामा सीट से जीत गए हैं. तारकिशोर प्रसाद कटिहार सीट से जीत गए हैं. लेशी सिंह धामदाह सीट से जीत गए हैं.

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/tej-pratap-yadav-and-tejashwi-yadav-trail-anant-singh-wins-from-mokama/97630

Related to this topic: