प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

NCR को मिलेगी बड़ी राहत

जेवर एयरपोर्ट से 15 जून से शुरू होंगी कमर्शियल उड़ानें, दिल्ली की दौड़ से मिलेगी मुक्ति

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से पहली वाणिज्यिक हवाई जहाज सेवा 15 जून को शुरू होगी। इस एयरपोर्ट के शुरू हो जाने से क्षेत्र में व्यापार और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।

जेवर एयरपोर्ट से 15 जून से शुरू होंगी कमर्शियल उड़ानें दिल्ली की दौड़ से मिलेगी मुक्ति

Noida International Airport Flights Begin June 15 |

नोएडा (उत्तर प्रदेश)। उत्तर प्रदेश के नोएडा, गाजियाबाद या आसपास के अन्य जिलों में रहने वालों के लिए खुशखबरी है। अब यहां के लोगों को हवाई जहाज के सफर के लिए दिल्ली तक की दौड़ और घंटों के जाम से मुक्ति मिलेगी। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से पहली वाणिज्यिक हवाई जहाज सेवा 15 जून को शुरू होगी। भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण से मंजूरी मिलने के बाद इस एयरपोर्ट से कमर्शियल फ्लाइट ऑपरेशन शुरू होने को लेकर आ रही सारी बाधाएं खत्म हो गयी है। यह एयरपोर्ट उत्तर प्रदेश सरकार का एक प्रमुख महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट है, जो इस क्षेत्र में व्यापार और पर्यटन को बढ़ावा देगा।

सबसे पहले इंडिगो शुरू करेगी अपनी सेवाएं

एयरपोर्ट अथॉरिटी ने इसका आधिकारिक जानकारी साझा किया है। अथारिटी से मिली जानकारी के अनुसार नोएडा से इंडिगो (IndiGo) एयरलाइंस सबसे पहले अपनी सेवाएं शुरू करेगी। इंडिगो द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार हवाई सेवा के लिए बुकिंग अगले सप्ताह से शुरू होगी। 'नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से 15 जून को घरेलू उड़ानें शुरु होंगी।

पीएम मोदी ने 28 मार्च को किया था एयरपोर्ट का उद्घाटन

मालूम हो कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 28 मार्च को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन किया था। इसके बाद जल्द ही यहां से घरेलू और कार्गो सेवाओं के शुरू होने के कयास लगाए जा रहे थे। नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो से हवाई अड्डा सुरक्षा कार्यक्रम (एएसपी) की मंजूरी मिलने के बाद यमुना इंटरनेशनल एयरपोर्ट ने 15 जून से उड़ानों के संचालन की घोषणा कर दी है। जेवर में बना नोएडा का यह हवाई अड्डा दिल्ली-NCR और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लिए एक प्रमुख कनेक्टिविटी हब बनेगा।

Aerodrome Security Program की मिली मंजूरी

कुछ बाधाओं के बाद इस एयरपोर्ट को ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सिक्योरिटी से Aerodrome Security Program की मंजूरी मिल गई है और यहां से नियमित फ्लाइट्स शुरू होंगी। यह सिर्फ एक नई शुरुआत नहीं है, बल्कि पूरे इलाके के लिए एक बड़े बदलाव का आगाज भी है। इससे यात्रियों की दिल्ली की दौड़ से मुक्ति मिलेगी और आर्थिक बोझ भी कम होगा।

अकासा एयर और एयर इंडिया एक्सप्रेस भी देंगी सेवाएं

नोएडा से पहली फ्लाइट इंडिगो संचालित करेगी, जिसके बाद अकासा एयर और एयर इंडिया एक्सप्रेस की सेवाएं भी शुरू होंगी। NCR और उत्तर भारत के यात्रियों, एयरलाइंस और कार्गो ऑपरेटरों के लिए यह नया गेटवे साबित होगा। पहले चरण में, यह एयरपोर्ट 1.2 करोड़ यात्रियों को सेवा प्रदान करेगा जिसे आगे चलकर 7 करोड़ तक ले जाने की योजना है।

अगले सप्ताह से शुरू होगी टीकट बुकिंग की सुविधा

इंटरनेशनल एयर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन (आईएटीए) ने नोएडा एयरपोर्ट को डीएक्सएन कोड आवंटित किया है। यहां से हवाई यात्रा के लिए टिकट की बुकिंग अगले सप्ताह से शुरू होगी। निजी एयरलाइंस इंडिगो व अकासा एयर की ओर से बुकिंग शुरू करने की तैयारी की जा चुकी है। सितंबर में अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शुरू हो सकती हैं।

बाद में अकासा एयर व एअर इंडिया एक्सप्रेस भी शुरू करेंगी उड़ानें

एयरपोर्ट प्रबंधन के मुताबिक, 15 जून को पहली उड़ान के लिए इंडिगो एयरलाइंस को लांच कैरियर चुना गया है। इसके बाद अकासा एयर व एअर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ानें शुरू होंगी। कमर्शियल उड़ान के साथ ही माल ढुलाई के लिए कार्गो सेवा की शुरुआत होगी। इसके लिए कार्गो हब बनकर तैयार हो चुका है। एयरपोर्ट पर सेवाएं देने वाले वेंडर्स व स्टाफ की तैनाती की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/groom-shot-dead-by-brides-relative-at-wedding-in-jaunpur/181861

शादी की खुशियां मातम में बदली, रिश्तेदार ने दूल्हे की गोली मारकर की हत्या

Related to this topic: