प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

जौनपुर में हिस्ट्रीशीटर की हत्या

जौनपुर के केराकत में हिस्ट्रीशीटर गुलाब पाल की गोली मारकर हत्या, इलाके में फैली सनसनी

जौनपुर के केराकत क्षेत्र में अज्ञात हमलावरों ने एक हिस्ट्रीशीटर गुलाब पाल की गोली मारकर हत्या कर दी।

जौनपुर के केराकत में हिस्ट्रीशीटर गुलाब पाल की गोली मारकर हत्या इलाके में फैली सनसनी

हिस्ट्रीसीटर की गोली मारकर हत्या |

जौनपुर (उत्तर प्रदेश)। केराकत क्षेत्र में सनसनीखेज वारदात सामने आई है। बलईपुर पतिला गांव में हिस्ट्रीशीटर गुलाब पाल को अज्ञात हमलावर ने गोली मार दी। गोली लगने से घायल गुलाब पाल को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) केराकत ले जाया गया।

चिकित्सकों ने देखने के बाद मृत किया घोषित

जहां चिकित्सकों ने उसे देख मृत घोषित कर दिया। हत्या की खबर इलाके में मिलने पर हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस शव‌ को पोस्टमार्टम भेज मामले की जांच में जुट गई है। घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे को पुलिस खंगाल रही है। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है।

पुलिस मामले की जांच में जुटी

सूचना पर पहुंचे पुलिस के अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लिया और मामले की जांच में जुट गई। फिलहाल गोली मारने वाले हमलावर की पहचान और वारदात के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।

पुलिस मामले के सभी पहलुओं की कर रही जांच

फिलहाल हमलावर कौन था और गोली मारने के पीछे की वजह क्या रही, यह स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच में जुटी है। घटना को लेकर स्थानीय लोगों में चर्चा का माहौल है। जौनपुर के केराकत से इस सनसनीखेज वारदात ने एक बार फिर इलाके में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है।

यह भी पढ़ें: रुपये को स्थिर करने के लिए कर सुधार और मजबूत विदेशी पूंजी प्रवाह की आवश्यकता: एसबीआई रिसर्च

Related to this topic: