बैतूल में NSUI कार्यकर्ताओं ने छात्र मुद्दे को लेकर विरोध प्रदर्शन किया और गृह मंत्री के इस्तीफे की मांग करते हुए अमित शाह का पुतला दहन किया।
बैतूल (मध्य प्रदेश)। में कांग्रेस संगठन NSUI के कार्यकताओं ने शहर के लल्ली चौक पर जमकर विरोध प्रदर्शन किया इस दौरान उन्होंने भारत सरकार के गृहमंत्री अमित शाह का पुतला दहन किया। पुतला दहन को रोकने पहुंची पुलिस से झुमाझटी हुई।
गृहमंत्री के इस्तीफे की मांग
कांग्रेस NUSI के कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि दिल्ली में 20/07/2026 को जंतर मंतर में हुए छात्रों के संसद मार्च के दौरान जघन्य लाठीचार्ज व छात्राओं को गुप्तांग जैसी शारीरिक अंग पर दिल्ली पुलिस द्वारा मारना अशोभनीय है।उन्होंने महामहिम राष्ट्रपति के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर गृहमंत्री के इस्तीफे की मांग की।
छात्र और देश हित में लगातार लड़ाई जारी
उन्होंने आरोप लगाया, कि गृहमंत्री का इस्तीफ़ा जवाबदेही के तहत लिया जाये व इस तरह की लाठीचार्ज करने वाले पुलिस कर्मियों को चिन्हित कर उनको सेवा से बर्खास्त किया जाये तथा देश भर में हो रहे छात्रों पर एफआईआर को तत्काल संज्ञान में लेकर वापस लिया जाए । कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि छात्र और देश हित में लगातार लड़ाई जारी रहेगी।
यह भी पढ़ें: मुंगेर में एक माह से बंद नल-जल योजना, 200 लोगों को पेयजल संकट का सामना