प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

पुलिस कर रही मामले की जांच

सागर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहगढ़ में नर्स की हत्या, आरोपी फरार

मध्यप्रदेश के सागर जिले के शाहगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सनसनी फैल गई, जब ड्यूटी पर तैनात नर्स दीपशिखा चढ़ार की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

सागर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहगढ़ में नर्स की हत्या आरोपी फरार

Nurse Shot Dead on Duty at Shahgarh Health Center in MP |

सागर। मध्यप्रदेश के सागर जिले के शाहगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सनसनी फैल गई, जब ड्यूटी पर तैनात नर्स दीपशिखा चढ़ार की गोली मारकर हत्या कर दी गई। आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गया। मामला शाहगढ़ थाना क्षेत्र का और बुधवार रात का है।

धमकाकर गिराया, फिर मारी गोली

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आरोपी ने पहले नर्स को धमकाकर नीचे गिराया, इसके बाद नजदीक से फायरिंग कर दी। गोली लगते ही दीपशिखा चढ़ार की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। दीपशिखा चढ़ार शाहगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में नर्स के पद पर कार्यरत थीं। घटना के समय वे नाइट ड्यूटी पर थीं। अस्पताल स्टाफ ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

स्वास्थ्य कर्मियों में आक्रोश, अस्पतालों में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की मांग

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ ही आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में पुरानी रंजिश या व्यक्तिगत विवाद की आशंका जताई जा रही है। घटना के बाद स्वास्थ्य कर्मियों में भारी आक्रोश है। कर्मचारियों ने अस्पतालों में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की मांग की है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/14-year-old-dies-by-suicide-amid-online-gaming-addiction/132068

राजधानी में 14 वर्षीय छात्र ने की आत्महत्या, ऑनलाइन गेम 'फ्री-फायर' की लत बनी वजह

Related to this topic: