प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

सरकारी अस्पताल में मोटापा क्लिनिक...

सरकारी अस्पताल में मोटापा क्लिनिक, 5 लाख तक की सर्जरी होगी मुफ्त

MP News : मध्य प्रदेश के चिकित्सा क्षेत्र में एक ऐतिहासिक पहल की है। इंदौर के एमवाय अस्पताल (MY Hospital) में...

सरकारी अस्पताल में मोटापा क्लिनिक 5 लाख तक की सर्जरी होगी मुफ्त

सरकारी अस्पताल में मोटापा क्लिनिक, 5 लाख तक की सर्जरी होगी मुफ्त |

MP News : मध्य प्रदेश के चिकित्सा क्षेत्र में एक ऐतिहासिक पहल की है। इंदौर के एमवाय अस्पताल (MY Hospital) में राज्य का पहला सरकारी 'बेरिएट्रिक' (मोटापा) और 'मेटाबोलिक' क्लिनिक शुरू किया गया है। सोमवार को संभाग आयुक्त डॉ. सुदाम खाड़े ने इसका विधिवत उद्घाटन किया।

​इलाज यहां निःशुल्क

निजी अस्पतालों में जिस बेरिएट्रिक सर्जरी का खर्च 4 से 5 लाख रुपये तक आता है, वह अब एमवाय अस्पताल में आयुष्मान कार्ड धारकों के लिए पूरी तरह निःशुल्क होगी।

अपनी तरह की पहली सुविधा

यह मध्य प्रदेश के सरकारी स्वास्थ्य क्षेत्र में अपनी तरह की पहली सुविधा है। इससे पहले मोटापे से ग्रस्त मरीजों को महंगे इलाज के लिए केवल निजी अस्पतालों पर ही निर्भर रहना पड़ता था।

​विशेषज्ञ टीम करेंगे इलाज

यह क्लिनिक सर्जरी विभाग के अंतर्गत संचालित किया जाएगा, जहाँ विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम मोटापे और उससे जुड़ी बीमारियों (जैसे डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर) का इलाज करेगी।

​महिला का वजन 120 से 97 किलो हुआ

बताया गया कि इस तकनीक से हाल ही में एक महिला मरीज का सफल ऑपरेशन किया गया, जिनका वजन 120 किलो से घटकर मात्र डेढ़ महीने में 97 किलो रह गया है। इससे न केवल वजन कम हुआ बल्कि उनकी डायबिटीज की समस्या में भी सुधार आया है।

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/world/nuclear-arms-control-agreement-between-america-and-russia-ends/132101

Related to this topic: